‘जय श्रीराम बोलो तो ही प्रसाद मिलेगा ,भंडारे में लगवाए नारे, वीडियो वायरल

4

 

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के भनवापुर ब्लॉक में एक भंडारे के दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति विशेष से को प्रसाद (पूड़ी-सब्जी) देने से पहले ‘जय श्री राम’ बोलने की शर्त रखने का वीडियो सामने आया है। भरवापुर में ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि ने भंडारा किया। बोले, जय श्री राम बोलने पर ही मिलेगा प्रसाद।

यूपी के सिद्धार्थनगर में भंडारे के दौरान भाजपा नेता लवकुश ओझा ने एक  शख्स को प्रसाद देने से पहले ‘जय श्री राम’ बोलने को कहा. शख्स के नारा लगाने पर उसे दो पूड़ियां दी गईं. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आपसी सद्भाव और विवाद को लेकर बहस छिड़ गई है.

सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज ब्लॉक के सामने मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे एक भंडारे का आयोजन किया गया था. वहां भाजपा नेता लवकुश ओझा कार्यकर्ताओं के साथ श्रद्धालुओं को प्रसाद बांट रहे थे. इसी दौरान एक स्थानीय  शख्स पत्तल में सब्जी लेकर पूड़ियां मांगने पहुंचा. जालीदार टोपी लगाए इस व्यक्ति को देखकर भाजपा नेता ने मुस्कुराते हुए कहा कि पहले ‘जय श्री राम’ और ‘जय श्री कृष्णा’ बोलो, तभी प्रसाद मिलेगा. इसके बाद उस उस शख्स ने धीमी आवाज में जय श्री राम बोला और नेता जी ने उसे 2 पूड़ियां दे दीं.