WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

कोतवाली में ऑन-ड्यूटी इश्क ,मुंशी और महिला सिपाही का वीडियो वायरल, सिपाही निलंबित!

0

कोतवाली में ऑन-ड्यूटी इश्क ,मुंशी और महिला सिपाही का वीडियो वायरल, सिपाही निलंबित!

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले की उरई कोतवाली से पुलिस विभाग का एक वीडियो वायरल हुआ है .कोतवाली परिसर स्थित कंट्रोल रूम में ड्यूटी के दौरान एक महिला और पुरुष सिपाही के बीच अभद्र व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया.जानकारी के अनुसार, उरई कोतवाली के कंट्रोल रूम में तैनात एक महिला सिपाही और पुरुष सिपाही ड्यूटी के दौरान आपत्तिजनक और अनुशासनहीन गतिविधियों में लिप्त दिखाई दिए। यह पूरी घटना कोतवाली परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।बताया जा रहा है कि महिला आरक्षी वर्तमान में प्रशिक्षण अवधि में थी और उसकी ड्यूटी भी उसी समय कंट्रोल रूम में लगी हुई थी। वायरल CCTV फुटेज में कथित तौर पर महिला आरक्षी मुंशी के पास जाती हुई दिखाई दे

लोगों ने ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों के इस व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। घटना के बाद पुलिस विभाग की कार्यशैली और अनुशासन को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पुरुष सिपाही अरविंद पटेल को निलंबित कर दिया है। वहीं महिला सिपाही की भूमिका की भी जांच की जा रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। मामले की विस्तृत जांच जारी है और यदि कोई भी कर्मचारी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि और सत्यता की जांच अभी होना है .