
Weather Update:.यूपी, बिहार में आज भारी बारिश, MP में अगले 72 घंटों में भारी बारिश
दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट
भूटान नेपाल के असर से आज उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाके से लेकर बिहार, असम, सिक्किम, अरुणाचल, मेघालय में भारी बारिश की संभावना है। इधर पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चक्राकार बादलों की स्थिति से उत्तर भारत में मानसून प्रभावित हो रहा है फिर भी हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में आज बारिश की संभावना रहेगी पंजाब के पूर्वी भाग में भी बारिश हो सकती है।
मध्य प्रदेश में अगले 72 घंटे में लगभग 70% इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। उत्तर पूर्व से बादलों की आवक से प्रदेश में इस समय बादलों का काफी असर है। आज भी भोपाल, इंदौर, जबलपुर सहित पश्चिमी भाग में शाम तक बारिश की संभावना रहेगी।
इस सप्ताह के अंत में इंदौर में अधिकतम तापमान 32 से 25 डिग्री तक उतरने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 24 रहेगा। इंदौर में तीन से 4 जुलाई के बीच भोपाल में 7 से 8 जुलाई के बीच और जबलपुर में 2 से 3 जुलाई के बीच भारी बारिश की संभावना है।
उत्तर पूर्व के बादलों से महाराष्ट्र को भी काफी लाभ मिल रहा है और यहां लगभग सभी इलाकों में बारिश की संभावना बन रही है। यहां मानसून पूरी तरह से सक्रिय है।
दक्षिण भारत में तमिलनाडु को छोड़कर शेष राज्यों में बारिश की संभावना रहेगी उत्तर पूर्व इलाके से मानसूनी बादलों की आवक बंगाल की खाड़ी में जमा हो रही है।





