WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

मछली पकड़कर लौट रहे 2 आदिवासी भाइयों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों की मौके पर मौत..

बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे; धसान नदी के बान सुजारा बांध क्षेत्र में हुआ हादसा

Georgia Tragedy :
Georgia Tragedy :

मछली पकड़कर लौट रहे 2 आदिवासी भाइयों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों की मौके पर मौत..

छतरपुर: जिले की घुवारा तहसील के ग्राम सौरखी में शुक्रवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से दो आदिवासी भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मछली पकड़कर लौट रहे थे और तेज बारिश के दौरान पेड़ के नीचे खड़े थे, तभी वे बिजली की चपेट में आ गए। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार शाम करीब साढ़े चार बजे पांच-छह आदिवासी ग्रामीण धसान नदी पर बने बान सुजारा बांध में मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई, जिसके बाद सभी लोग अपने-अपने घर लौटने लगे। रास्ते में एक नाले में पानी अधिक होने के कारण चार लोग दूसरे रास्ते से निकल गए, जबकि दो लोग अलग रास्ते से जा रहे थे।

बारिश तेज होने पर विश्वां निवासी कनई आदिवासी पिता कन्छेदी आदिवासी और चरन आदिवासी पिता भैयालाल आदिवासी एक पेड़ के नीचे बारिश रुकने का इंतजार करने लगे। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे पेड़ के नीचे खड़े चार अन्य लोग सुरक्षित बच गए।

घटना की सूचना मिलते ही घुवारा तहसीलदार प्रीतम सिंह गौड़ और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।