Khargone News: भाजपा के पार्षद उम्मीदवारों की सूची घोषित, कांग्रेस की सूची का इंतजार, आज नामांकन का आखरी दिन

खरगोन, बडवाह, सनावद नगरपालिका और कसरावद, करही, नवगठित बिस्टान नगर परिषद के पार्षद उम्मीदवारो के नामों का ऐलान

1718
Karnatak Election
bjp

 

खरगोन से आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट

खरगोन: मध्यप्रदेश में खरगोन जिले के नगर पालिका और नगर परिषद में चुनाव को लेकर भाजपा उम्मीदवारों की सूची आज सुबह जारी कर दी गई है। राजेन्द्र सिह राठौर, इन्दौर संभागीय निकाय चुनाव समिति के सह संयोजक, खरगोन सांसद गजेन्द्र सिह पटेल और प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष और जिले के प्रभारी सुरेश आर्य की मौजूदगी में कोर ग्रुप ने देर रात तक चली बैठक में निर्णय के बाद आज सुबह सूची जारी की। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की सहमति और निर्देश पर सूची जारी हुई।

बहुप्रतिक्षित उम्मीदवार की सूची नामांकन पत्र भरने की अंतिम तारीख पर भाजपा जारी कर पाई। हलाकि फिलहाल कांग्रेस की सूची अभी भी जारी नही हो पाई।

काफी उठापटक और बैठको के दौर के बाद आखिरकार खरगोन भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह राठौर ने तीन नगर पालिका व तीन नगर परिषद के वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगा पाये। सूची जारी होने के बाद अब नेताओ के वजन जिले में तौला जा रहा है। हलाकि चर्चा है सांसद गजेन्द्र सिह पटेल आपना दबदबा बनाने में कम्याब रहे है। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सिह राठौर भी अपने खास समर्थकों टिकट दिलाने में कम्याब रहे है। हलाकि कुछ वार्डो में प्रत्याशीयो के नामो की घोषणा ने भाजपा के सपर्पित कार्यकर्ताओं को ही चौका दिया है। भाजपा के कई दिग्गज नेता और पार्टी समर्पित कार्यकर्ताओं में असंतोष दिखाई दे रहा है। खैर आज नामांकन पत्र दाखिल का दिन है।

नाम वापसी के बाद ही पार्टी से विद्रोह कर निर्दलीयो के नाम सामने आयेगे। शह और मात के भाजपा में चले खेल में नेताओ के समर्थकों को टिकट नही मिलना चर्चा का विषय है। आने वाले दिनो में भाजपा की राजनीति जिले में विधानसभा चुनाव 2023 के सेमीफाइनल के पहले करवट बदलने की तैयारी है।

इन नगर पालिका और नगर परिषद में के घोषित उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है:

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी जिला खरगोन नगरीय निकाय प्रत्याशी चयन समिति (कोर ग्रुप) की बैैठक में हुए निर्णयानुसार जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह राठौर ने नगरीय निकाय चुनाव-2022 के लिए जिले की तीन नगर पालिका परिषद व तीन नगर परिषद के पार्षद प्रत्याशियों की सूची घोषित की है। इनमें खरगोन, बड़वाह व सनावद नगर पालिका परिषद तथा कसरावद, करही व नवगठित बिस्टान नगर परिषद के लिए पार्षद पद के अधिकृत उम्मीदवार घोषित किए हैं।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार ने बताया जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह राठौर ने खरगोन नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक-1 से मीना मनोज वर्मा, 2- सुनीता सुभाष गांगले,  3-भावना वर्मा (राठौर), 4- चंद्रशेखर सेन, 5- श्वेता कपिल महाजन, 6- अनीता दिनेश पाटीदार, 7- गंगाबाई राठौर, 8- तृप्ति राजेश रावत, 9- चंद्रपालसिंह तोमर, 10- दुर्गा किशोर राठौर, 11- जिग्नेश पटेल, 13- वल्लभदास दामोदर महाजन, 14- सुमन शंकरलाल मंडलोई, 15- गौरव सोनी, 16- आयुषी महाजन, 17- संतोष वर्मा, 18- रत्ना रंजीत रघुवंशी, 19- संध्या सुनील पटेल, 20- संध्या दांगी, 21- वंदना मुकेश सांवले, 22- महेश वर्मा, 23- भोलू बाबुलाल कर्मा, 24- अनिल माली, -25 अमित मौर्य, 26- योगेश चांदौरे, 27- माया मोहन बगलाने, 28- पूजा जितेंद्र चोपड़ा, 29- बेबीबाई मंडलोई, 30- छाया जोशी, 31- भागीरथ बड़ोले, 32- संदीप निगम व वार्ड क्रमांक-33 से जगन्नाथ नत्थू सांवले को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया है।

नगर पालिका परिषद बड़वाह के वार्ड क्रमांक-1 से राजेश जायसवाल, 2- जागृति नरेंद्र जायसवाल,  3- नैना जितेंद्र सोनी, 4- नरसिंह सुरागे, 5- गणेश पटेल, 6- धनलक्ष्मी शर्मा, 7- रूपसिंह रावत, 8- संगीता राजेंद्र राठौर, 9- रजनी भंडारी, 10- प्रतीक धरम कर्मा, 11- हर्षित चंद्रवंशी, 12- राकेश गुप्ता, 13- गणेश चौधरी, 14- सुभद्रा रमेश ठाकुर, 15- ज्योति विजय सोनी, 16- पूनम विजय वर्मा, 17- रसीद खान व वार्ड क्रमांक 18- से सोनल विजय महाजन को पार्षद पद पर भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया गया है।

नगर पालिका परिषद सनावद के वार्ड क्रमांक-1 से शुभम शर्मा, 2- मीना नरेंद्र राठौड़,  3- विकास आदीवाल, 4- नगमा इकबाल शेख, 5- अफसाना रियाज बेग, 6- पूजा दुर्गेश परिहार, 7- गंगाभारती दिनेश शर्मा, 8- असगर मोहम्मद पठान, 9- रामचंद्र कटारिया, 10- स्वाति वारिश जैन, 11- शिवानी शुभम राठौड़, 12- ममता सुधीश वर्मा, 13- गजेंद्र उपाध्याय, 14- संतोष कमल बिरला, 15- कौशल्या केदार पंडित, 16- उषा दिलीप सकरोदिया, 17- दुर्गा सुनील माली व वार्ड क्रमांक-18 से मनोज रमेश धोपे को भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया है।

नगर परिषद कसरावद के वार्ड क्रमांक-1 से कमला उमराव पिपल्दे, 2- आशा महादेव चौबे,  3- पूजा कमलेश पाटीदार, 4- विमला मोहन वर्मा, 5- ममता यशवंत राठौर, 6- गूंजा मोहन सिसौदिया, 7- रेखा हेमंत सोनी, 8- दिनेश थावरिया पटेल, 9- साधना राजेश बड़ोले, 10- अरविंद पाटीदार, 11- मंगला शरद सराफ, 12- दीप्ति संदीप कुशवाह, 13- पंकज महादेव पाटीदार, 14- ममता ओमप्रकाश पाटीदार व वार्ड क्रमांक-15 से चंद्रशेखर महेंद्र राठौर को भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया है।

नगर परिषद करही के वार्ड क्रमांक-1 से प्रिया रितेश नामदेव, 2- प्रमीला अनोकचंद,  3- संतोष विजय चौकड़े, 4- देवेंद्र सुराणा, 5- जितेंद्र वास्कले, 6- हेमलता गोविंद, 7- मुकेश पाटीदार, 8- राजेश डोसी, 9- नंदकिशोर खेड़ेकर, 10- राजनंदिनी गोस्वामी, 11- सुमन बसंत यादव, 12- महेश आसवानी, 13- रेशमबाई लच्छीराम नागरे, 14- राधाबाई कुडेकर व वार्ड क्रमांक-15 से सुमित कौशल को भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया है।

नगर परिषद बिस्टान के वार्ड क्रमांक-1 से रश्मि राधेश्याम पंवार, 2- अनीता रामू भाभर,  3- डेमसिंह नार्वे, 4- रंजीता रेंटू किराड़े, 5- पार्वती कालू, 6- सुगनकौर राजेंद्र जाधव, 7- प्रकाश गुलाबचंद भावसार, 8- जगदीश घीसीलाल पाटिल, 9- प्रीति रवि राठौर, 11- प्रहलादसिंह नाहरसिंह वास्कले, 12- पदम प्रहलाद पटेल, 13- किरण प्रेमलाल मोरे, 14- पंडू रतन बागदरे व वार्ड क्रमांक-15 से निर्मला मुकेश राठौर को भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया है। उक्त घोषणा पर भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए पार्टी प्रत्याशियों को विजयी बनाने का आह्वान किया है।