
New Delhi : देश में आज लोकसभा की तीन और विधानसभा की सात सीटों के उपचुनाव की वोटिंग शुरू हो गई। सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। लोकसभा के उपचुनाव उत्तर प्रदेश के रामपुर, आजमगढ़ और पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट पर हो रहे हैं। वहीं, दिल्ली, झारखंड, आंध्र प्रदेश और त्रिपुरा की 7 विधानसभा सीटों पर भी मतदान हो रहा है। इन सभी सीटों के नतीजे 26 जून को आएंगे।
लोकसभा उपचुनाव
समाजवादी पार्टी (SP) के प्रमुख अखिलेश यादव के इस्तीफे के बाद आजमगढ़ सीट पर उपचुनाव हो रहा है। वहीं रामपुर सीट सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान ने खाली की थी। ये राज्य विधानसभा के लिए चुने गए थे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के अनुसार मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ है और शाम 6 बजे तक चलेगा।
समाजवादी पार्टी (SP) के प्रमुख अखिलेश यादव के इस्तीफे के बाद आजमगढ़ सीट पर उपचुनाव हो रहा है। रामपुर सीट SP के नेता आजम खान ने खाली की थी, वे राज्य विधानसभा के लिए चुने गए थे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के अनुसार मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो गया है।
पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट पर भी वोंटिग शुरू हो गई। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यहां व्यापक प्रचार किया था और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ सोमवार को रोड शो भी किया। मतदाताओं से पार्टी प्रत्याशी गुरमेल सिंह को चुनने का आग्रह किया गया है।AAP के उम्मीदवार पार्टी के संगरूर जिला प्रभारी हैं।

विधानसभा उपचुनाव
त्रिपुरा की अगरतला, टाउन बारदोवाली, सूरमा और जुबराजनगर सीटों पर 221 बूथों पर मतदान हो रहा है। ये शाम 5 बजे तक चलेगा। झारखंड के रांची जिले की मंदार विधानसभा सीट पर भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटिंग हो रही है। दिल्ली में राजिंदर नगर उपचुनाव की वोटिंग भी आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई।
आंध्र प्रदेश की आत्माकुरु विधानसभा सीट पर भी आज मतदान डाले जा रहे हैं। आंध्र प्रदेश की सत्तारूढ़ YSR कांग्रेस का मानना है कि राज्य के एसपीएस नेल्लोर जिले में आत्माकुरु विधानसभा क्षेत्र के लिए होने वाला उपचुनाव उसके लिए आसान होगा। लेकिन, यहां BJP कड़ी टक्कर दे रही है। 26 जून को आने वाले नतीजे बताएंगे कि इन पार्टियों के दावे कितने सही हैं।





