WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Lunar Eclipse : कहीं पूर्ण, कहीं आंशिक चंद्रग्रहण 8 नवंबर को!

4.23 बजे ईटानगर में दिखेगा, 6.19 बजे खत्म होगा

873
WhatsApp Image 2022 11 05 At 10.30.31 AM

Lunar Eclipse : कहीं पूर्ण, कहीं आंशिक चंद्रग्रहण 8 नवंबर को!

New Delhi : साल का आखिरी चंद्र ग्रहण मंगलवार (8 नवंबर) को होगा। देश की पूर्वी दिशा के शहरों में पूर्ण चंद्र ग्रहण और बाकी शहरों में आंशिक चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में शाम 4.23 बजे से पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। चंद्रोदय के साथ ही ग्रहण भी दिखने लगेगा।
चंद्र ग्रहण की शुरुआत भारत में दोपहर 2.38 बजे हो जाएगी। कोलकाता, कोहिमा, पटना, पुरी, रांची, ईटानगर के आसपास के शहरों में पूर्ण चंद्र ग्रहण और शेष भारत में आंशिक चंद्र ग्रहण दिखेगा। जहां पूर्ण ग्रहण रहेगा, वहां चंद्रमा लाल दिखाई देगा।
न्यूयॉर्क में 8 नवंबर को वहां के समय अनुसार तड़के 3.02 से ग्रहण शुरू होगा। सुबह 5.16 से पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखेगा और सुबह 6.41 चंद्र ग्रहण के साथ ही अस्त हो जाएगा। इस समय भारत में दोपहर के 4.11 बज रहे होंगे। इसके बाद भारत में चंद्रोदय के साथ ही ग्रहण दिखना शुरू हो जाएगा।

दिवाली पर हो चुका है सूर्य ग्रहण
25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण हुआ था, 8 नवंबर को चंद्र ग्रहण हो रहा है। वराह मिहिर के ग्रंथ बृहत्संहिता में लिखा है कि जब दो-दो ग्रहण एक साथ एक ही महीने में होते हैं तो तूफान, भूकंप, मानवीय भूल से बड़ी संख्या में जनहानि होने के योग बनते हैं। एक महीने में सूर्य और चंद्र ग्रहण होते हैं तो सेनाओं की हलचल बढ़ती है। प्राकृतिक आपदा आने के योग रहते हैं। सरकार को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।