Tribal Teacher Suspend:राहुल गांधी को तीर कमान भेंट करना पड़ा महंगा, गरमाई राजनीति 

2660

Tribal Teacher Suspend:राहुल गांधी को तीर कमान भेंट करना पड़ा महंगा, गरमाई राजनीति 

बड़वानी से सचिन राठौर की रिपोर्ट

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर राहुल गांधी से मुलाकात और उन्हें तीर कमान भेंट करने वाले आदिवासी शिक्षक को सहायक आयुक्त ने किया निलंबित, गरमाई राजनीति- प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन बोले भारत जोड़ो यात्रा और राहुल गांधी ने शिवराज सिंह चौहान की नींद हराम कर दी है

बड़वानी: जिले के प्राथमिक शाला कुजरी के शिक्षक राजेश कनोजे इस वक्त चर्चा का विषय बने हुए है। दरअसल राजेश कानोजे जिन्होंने 24 नवंबर को आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ भारत जोड़ो यात्रा में पहुंचकर बोरगाँव और रस्तमपुर के बीच में राहुल गांधी से मुलाकात की थी। इस दौरान राहुल गांधी से आदिवासी समाज के मुद्दों पर बात करने के बाद उन्हें तीर कमान भी भेंट किया था। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग नीलेश रघुवंशी बड़वानी द्वारा निकाले गए आदेश के बाद राजेश कनोजे को निलंबित कर दिया गया। निलंबन पत्र में उल्लेख किया गया है कि भारत जोड़ो यात्रा अंतर्गत राजनीतिक दल की रैली में सम्मिलित होकर मध्य प्रदेश सिविल सेवा आचरण 1965 के नियम 5 का उल्लंघन किए जाने के कारण मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

अब इस मुद्दे पर राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस विधायक और प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन कहते हैं कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से शिवराज सिंह चौहान की नींद उड़ गई है। साथ ही वो आरोप लगाते हैं कि इनकी मानसिकता के जो एंप्लाइज है कितने इस तरह के पॉलिटिकल कार्यक्रम में शामिल होते हैं।

वही जब इस मामले पर आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त से बात करना चाही तो उन्होंने मामले में चुप्पी साध ली और बात करने से साफ इंकार कर दिया।