बेरछा जंगल में हुए सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार 

148

बेरछा जंगल में हुए सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार 

महू से दिनेश सोलंकी की रिपोर्ट

महू (इंदौर): इंदौर ग्रामीण पुलिस की तत्परता एवं मुखबिर से मिली जानकारी के अनुसार

पुलिस ने महू के ग्राम बडगोंदा में हुए दुष्कर्म का पर्दाफाश किया है।

उल्लेखनीय है की गत 14 अप्रैल को ग्राम केलोद के पास लगनसा पहाड़ी पर बाबा के मंदिर घूमने आए युवक और युवती को दो शातिर बदमाशों ने अगवा किया। युवक को तो मार कर भगाया और बाद में युवती के साथ दुष्कर्म किया।

थाना बडगौदा में आरोपियों के स्केच भी जारी किए थे।

मामला अपराध क्रमांक 127/2026 धारा 70(1), 87, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में एसआईटी (SIT) गठित की गई जिसके बाद मुखबिर की सहायता से आरोपी पकड़े गए।

पुलिस ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी की जंगल के पिकनिक स्पॉट में अपराधी घात लगाकर शिकार की तलाश में रहते हैं। यहां अकेले घूमने आने वाले युवक युवतियों को दबोचते हैं। उल्लेखनीय है कि कुछ साल पहले ईश्वर भील नामक कुख्यात आरोपी ने महू के एक युवक और युवती के साथ लूटपाट और दुष्कर्म करते हुए उन्हें पहाड़ से गिरा कर मार डाला था। इसके बाद भी इन इलाकों में इस प्रकार की घटनाएं होती आ रही हैं।

ताजी घटना में मानपुर, महू और बड़गोंदा पुलिस ने कार्यवाही की। दोनों आरोपियों पर₹10000 का इनाम भी घोषित किया गया।

घटना स्थल के पास ही बेरछा जंगल में फिर से ऐसी ही वारदात करने के लिए घूम रहे है युवकों को सूचना के आधार पर एसआईटी द्वारा दबिश दी गई। पूछताछ करने पर 14 अप्रैल की दुष्कर्म घटना को किया जाना भी स्वीकार किया।

फिलहाल पुलिस ने इस मामले में सूचना एवं पहचान गोपनीय रखी है। इंदौर ग्रामीण के पुलिस महानिरीक्षक अनुराग, उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार, पुलिस अधीक्षक यांग चेन भूटीया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश द्विवेदी, एसडीओपी पाराशर सहित तीनों थाना के प्रभारी एवं पुलिस बल का इसमें सराहनीय सहयोग रहा।