Administration Cracks Down on Adulteration 83 हजार 976 रुपए मूल्य के 193 लीटर घी के नमूने जब्त!

जानिए क्या है पूरा मामला और क्या कहते हैं खाद्य सुरक्षा अधिकारी!

50

Administration Cracks Down on Adulteration 83 हजार 976 रुपए मूल्य के 193 लीटर घी के नमूने जब्त!

Ratlam : कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले में मिलावट के विरुद्ध सतत कार्यवाही की जा रही है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश गुप्ता ने बताया कि 25 अप्रैल को खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा फर्म जय मां दूधेश्वरी एजेंसी मोहन नगर रतलाम पर कार्यवाही की गई। मौके पर सस्ता घी विक्रय होना पाया गया था। जिस पर विभाग द्वारा कार्यवाही की गई।

IMG 20260425 WA0205

फर्म के संचालक गोपाल व्यास ने बताया कि एफ डी गोल्ड घी के निर्माता फर्म कामधेनु फूड प्रोडक्ट विभडी ठाणे, श्रीमूल घी फर्म श्रीमूल प्राइवेट लिमिटेड बनासकांठा गुजरात, गौशत घी एवं श्रीमोती सागर काऊ घी के निर्माता मां अरबुडा फूड प्रोडक्ट अहमदाबाद का है।

मौके से अधिकारियों ने डी एफ गोल्ड देसी घी के 3 नमूने, श्रीमूल एगमार्क प्योर घी के 2 नमूने एवं गोसत प्रीमियम गाय के घी का 1 नमूना एवं श्रीं मोती सागर गाय का घी का 1 नमूना जांच हेतु लिया गया। सभी नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए। साथ ही शेष खाद्य सामग्री को जप्त कर सील बंद किया गया एवं फर्म के संचालक गोपाल व्यास की सुपुर्दगी में सौपा गया है। जिसकी कुल मात्रा 193 लीटर एवं मूल्य 83976 रुपए है।

क्या कहते हैं अधिकारी!

उक्त सभी घी कुल 7 नमूने जांच हेतु भेजे गए हैं। प्रतिवेदन प्राप्त होने पर आगामी कार्यवाही की जाएगी!

खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश गुप्ता!

Screenshot 20260422 162955