Bargi Dam: 40 घंटे के बाद क्रूज कैप्टन ने पुलिस के सामने किया सरेंडर, आज डैम में दो बच्चों की लाशें मिली,दो अभी भी लापता

512

Bargi Dam:40 घंटे के बाद क्रूज कैप्टन ने पुलिस के सामने किया सरेंडर,आज डैम में दो बच्चों की लाशें मिली,दो अभी भी लापता

जबलपुर .बरगी डैम में डूबे क्रूज के कैप्टन महेश पटेल ने सरेंडर कर दिया। हादसे के करीब 40 घंटे बीतने के बाद कैप्टन सामने आया। क्रूज के कैप्टन महेश पटेल से एमपीटी में पूछताछ की जा रही है। महेश पटेल 2006 से क्रूज चला रहा है। उसे 2012 में लाइसेंस मिला था। कैप्टन ने बताया कि मौसम को लेकर उसे कोई जानकारी नहीं थी। उसने माफी भी मांगी है। इधर, एक दिन पहले बरगी क्रूज हादसे में सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पायलट, हेल्पर और टिकट प्रभारी को बर्खास्त कर दिया है। वहीं मैनेजर सुनील मरावी को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही रीजनल मैनेजर को हेडक्वर्टर अटैच कर दिया गया है।

बरगी डैम में लापता चार लोगों की तलाश के लिए शनिवार सुबह करीब 7 बजे से सर्चिंग फिर शुरू की गई है। सेना के साथ एनडीआरएफ-एसडीआरएफ वोट से सर्चिंग कर रही है। तेज हवा और डैम में उठ रही लहरों के कारण रेस्क्यू में समस्या आ रही है। मौके पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं। जबलपुर बरगी डैम में डूबे दो बच्चों की लाशें बरामद की गई हैं।

images

रुक-रुक कर चला रहे रेस्क्यू

सर्चिंग टीम ने लापता लोगों की तलाश के लिए दायरा बढ़ा दिया है। एसडीओपी अंजुल अयंक मिश्रा ने बताया कि बीच-बीच में सर्चिंग कुछ देर के लिए रोकी जाती है। छोटी वोट होने के कारण तेज हवा में रेस्क्यू अभियान संभलकर चलाना पड़ रहा है।एमपी टूरिज्म बोर्ड में एडवाइजर कमांडेंट राजेंद्र निगम ने बताया कि 2006 में इसी क्रूज को डिजाइन किया गया था। यह उम्दा टेक्नोलॉजी का क्रूज था। इसमें दोनों तरफ नीचे लगे हल्क ज्यादा थे, इसलिए यह टर्न नहीं कर पाया। डैम में लहरों की स्थिति समुद्र, खासकर अरब सागर की लहरों जैसी थी। पूरे एमपी और देश में तेज हवा चलने पर नाव नहीं चलाने की एडवाइजरी जारी करने का प्लान बनाया जा रहा है।

हादसे को हुए 48 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं। अब भी तीन बच्चों समेत चार लापता लोगों की बॉडी नहीं मिली है। जानकारी के मुताबिक सर्चिंग में नई टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया जाएगा। कोशिश करेंगे कि नेट बिछाई जाए जिससे कोई बॉडी होगी तो वह फंसकर बाहर आ जाएगी।

मशीनों से क्रूज को निकाला बाहर

डैम से बड़ी मशीनों की मदद से क्रूज को बाहर निकाला गया। गोताखोरों ने काफी देर तक गायब लोगों को क्रूज के अंदर तलाश किया। जब वे नहीं मिले, तो क्रूज को पानी से बाहर निकालकर जेसीबी से पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान पर्यटन विभाग के मुख्य सचिव इलैया राजा टी, जबलपुर कलेक्टर और एसपी मौके पर मौजूद रहे। लगातार रेस्क्यू चल रहा है, लेकिन अभी तक गायब चार लोगों का पता नहीं चला है।

विशेष संपादकीय: क्रूज बना काल: अलर्ट के बाद भी बरगी डैम में क्यों उतारा क्रूज…? 9 मौतों का जिम्मेदार कौन!