
Commercial Perations on Residential Plot : आवासीय भूखण्ड पर तान दिया नर्सिंग होम, BJP पार्षद हितेश कामरेड ने की जांच की मांग!
मामला शाह नर्सिंग होम का संचालन का!
Ratlam : शहर के वार्ड क्रमांक 42 के पार्षद हितेश कामरेड ने नगर निगम आयुक्त अनिल भाना को शिकायत करते हुए पत्र सौंपा, पत्र में उन्होंने लिखा कि काटजू नगर स्थित 2 आवासीय भूखण्डों पर संचालित शाह नर्सिंग होम के नामांतरण, लीज और उपयोग परिवर्तन प्रक्रियाओं की जांच करने की मांग की हैं। बता दें कि शहर में आवासीय कालोनियों और नगर सुधार न्यास की योजनाओं में व्यावसायिक गतिविधियों के विस्तार से इन कालोनियों के रहवासी परेशान हैं। पार्षद हितेश कामरेड ने निगम आयुक्त को सौंपे पत्र में लिखा कि नगर सुधार न्यास की योजना क्रमांक- 44, काटजू नगर के भूखंड क्रमांक 124 एवं 125 मूल रूप से आवासीय प्रयोजन के लिए आवंटित किए गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि इन भूखंडों पर कई वर्षों से शाह नर्सिंग होम संचालित हो रहा है। वर्ष 2023 में इन भूखंडों का नामांतरण भी किया गया, जबकि उनका उपयोग आवासीय के बजाय व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा था।
नामांतरण में नियमों की अनदेखी!
दरअसल आवासीय भूखंड का उपयोग परिवर्तन करने के लिए सक्षम प्राधिकारी की अनुमति और निर्धारित प्रक्रिया का पालन आवश्यक है। कामरेड ने मांग की है कि संबंधित भूखंडों की लीज अवधि, नामांतरण और उपयोग परिवर्तन में यदि नियमों का उल्लंघन हुआ था तो अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई। जांच कर नामांतरण निरस्त करने, भूखंडों को मूल स्वरूप में लाने तथा नियम विरुद्ध कार्रवाई में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई जाए।
शहर की सभी प्रमुख कालोनियों की समस्या!
नगर सुधार न्यास और नगर निगम की विभिन्न आवासीय योजनाओं में भूखंड विशेष शर्तों के साथ आवंटित किए जाते हैं। सामान्य तौर पर आवासीय भूखंड का उपयोग निवास के लिए किया जाना चाहिए। नगरीय नियोजन विशेषज्ञों का मानना है कि आवासीय क्षेत्रों में अनियंत्रित रूप से व्यावसायिक गतिविधियां संचालित होने लगें तो वहां यातायात का दबाव बढ़ता है, पार्किंग की समस्या होती है। क्षेत्र का मूल स्वरूप प्रभावित होता है!
पत्र अभी प्राप्त नहीं हुआ हैं। आवासीय से व्यावसायिक उपयोग कैसे किया जा रहा हैं। नामांतरण को लेकर जांच करवाएंगे।
अनिल भाना, निगमायुक्त!





