WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

गांव से अंबेडकर की मूर्ति चोरी, 3 दिन पहले ही की गई थी स्थापित, ग्रामीणों में भारी रोष, पुलिस जांच में जुटी

गांव से अंबेडकर की मूर्ति चोरी, 3 दिन पहले ही की गई थी स्थापित, ग्रामीणों में भारी रोष, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर: जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के बारी गांव में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति की चोरी हो गई। वारदात बुधवार-गुरुवार की रात की है।

आज सुबह ग्रामीणों को मूर्ति नहीं दिखने पर उन्होंने थाना पुलिस को सूचना दी।एडिशनल एसपी विदिता डांगर के अनुसार, ग्रामीणों ने कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के नाम बताए हैं। पुलिस इस दिशा में जांच कर रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

स्थानीय निवासी जयप्रकाश ने बताया कि कुछ लोग पहले से ही मूर्ति स्थापना का विरोध कर रहे थे। ओमप्रकाश अहिरवार ने खुलासा किया कि कुछ लोग जमीन पर अतिक्रमण करना चाहते थे। इस मामले में पहले कलेक्टर की जनसुनवाई में शिकायत भी की गई थी।

मूर्ति चोरी होने पर अहिरवार समाज के लोग आक्रोशित है। ग्रामीणों ने उनकी आस्था को ठेस पहुंचने की बात कही है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

घटना के पीछे पुराना विवाद बताया जा रहा है। इधर 10 मार्च को अहिरवार समाज ने गांव के स्कूल के पास हर्रई रोड पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित की थी। स्थापना के दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ बड़ी संख्या में आसपास और जिले के लोग मौजूद थे।

देखिए वीडियो: क्या कह रही हैं, IPS विदिता (ASP छतरपुर)-