Assembly Election 2022 : अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे चंद्रशेखर आजाद

780

 

Lucknow : आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के नेता चंद्रशेखर रावण ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं में गठबंधन और सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत हुई। इसके अलावा योगी कैबिनेट में मंत्री रहे डॉ धर्म सिंह सैनी ने इस्तीफे के बाद भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने कहा कि योगी सरकार के दो और मंत्री इस्तीफा देंगे। उनके साथ ही कई और विधायक भी भाजपा का साथ छोड़ेंगे। मंत्रियों और विधायकों के लगातार भाजपा छोड़ने से पार्टी मुश्किल में नजर आ रही है। पर, भाजपा का कहना है कि UP में पार्टी प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।

अब तक योगी कैबिनेट के तीन मंत्री और 11 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं। इनमें स्वामी प्रसाद मौर्य, दारा सिंह चौहान और धर्म सिंह सैनी शामिल हैं।

1. बदायूं जिले के बिल्सी से विधायक राधा कृष्ण शर्मा।

2. सीतापुर से विधायक राकेश राठौर।

3. बहराइच के नानपारा से विधायक माधुरी वर्मा।

4. संत कबीर नगर से भाजपा विधायक जय चौबे।

5. स्वामी प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री

6. भगवती सागर, विधायक, बिल्हौर कानपुर

7. बृजेश प्रजापति, विधायक

8. रोशन लाल वर्मा, विधायक

9. विनय शाक्य, विधायक

10. अवतार सिंह भड़ाना, विधायक

11. दारा सिंह चौहान, कैबिनेट मंत्री

12. मुकेश वर्मा, विधायक

13. धर्म सिंह सैनी, कैबिनेट मंत्री

14. बाला प्रrसाद अवस्थी, विधायक