Atishi’s Allegation on BJP : आतिशी ने कहा भाजपा ने मुझे पार्टी में आने का ऑफर दिया!

दावा किया कि अब मेरे घर और रिश्तेदारों के यहां ED की रेड होगी!

182

Atishi’s Allegation on BJP : आतिशी ने कहा भाजपा ने मुझे पार्टी में आने का ऑफर दिया!

New Delhi : अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तार के बाद आम आदमी पार्टी (आप) और पूरा विपक्ष भाजपा सरकार पर हमलावर हो गया। इस बीच मंगलवार को ‘आप’ की वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने सनसनीखेज दावा किया। आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेस करते हुए भाजपा पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मेरे बहुत करीबी व्यक्ति के ज़रिए से पार्टी जॉइन करने के लिए ऑफर दिया है।

उन्होंने कहा कि पहले उन्होंने आम आदमी पार्टी के पूरे शीर्ष नेतृत्व को गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया। पहले सत्येंद्र जैन, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह के बाद अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार हो चुके हैं। अब भाजपा का इरादा है कि आने वाले 2 महीनों में लोकसभा चुनाव से पहले ‘आप’ के चार और नेताओं को गिरफ्तार किया जाए।

आने वाले कुछ दिलों में मेरे आवास पर भी ईडी की रेड होगी। मेरे रिश्तेदारों और परिवार वालों के घर रेड होगी। उसके बाद हम सबको समन भेजे जाएंगे और फिर हमें गिरफ्तार किया जाएगा। इसके बाद आतिशी ने कहा की हम भारतीय जनता पार्टी को बताना चाहते हैं कि हम आपकी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं, हम अरविंद केजरीवाल के सिपाही हैं।

अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें, सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक और राघव चड्ढा को गिरफ्तार करेगा। भाजपा को लगता है कि मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी डर जाएगी। लेकिन, रविवार को रामलीला मैदान पर लाखों लोगों के आने और सड़क पर आम आदमी पार्टी के संघर्ष के बाद, भाजपा आने वाले समय में हमारे चार बड़े नेताओं को जेल में डालेगा।