WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Badwani News: 3 डॉक्टरों को लोकायुक्त से ट्रैप करवाने वाले शिकायतकर्ता की कार जलाई, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात 

448

Badwani News: 3 डॉक्टरों को लोकायुक्त से ट्रैप करवाने वाले शिकायतकर्ता की कार जलाई, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात 

 

बड़वानी: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के राजपुर में गुरुवार को तीन डॉक्टरों को कमीशन बढ़ाने को लेकर लोकायुक्त पुलिस से ट्रैप करवाने वाले शिकायतकर्ता की कार जला दी गई है. पुलिस ने घटनाक्रम के चलते राजपुर में एडिशनल पुलिस फोर्स तैनात किया है.

बड़वानी के पुलिस अधीक्षक पदम विलोचन शुक्ला ने बताया कि देर रात तक लोकायुक्त पुलिस की कार्यवाही राजपुर के रेस्ट हाउस में चलती रही थी, इसी दौरान शिकायतकर्ता अदनान के विरुद्ध कुछ लोग शिकायत करने आये . उन्होंने बताया कि लोकायुक्त पुलिस ने अपनी कार्यवाही के बाद तीनों आरोपी डॉक्टरों को नोटिस ऑफ़ एपीयरेंस पर रिहा कर दिया था.

वहां आई भीड़ को मद्देनजर पुलिस ने फरियादी और उसके भाई को घर छोड़ दिया था. इस दौरान उनके साथ मारपीट की भी सूचना आई. उन्होंने बताया कि देर रात रेस्ट हाउस के सामने खड़ी फरियादी अदनान की कर में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी. फायर टेंडर पहुंचने के पूर्व काऱ लगभग जल चुकी थी.

उन्होंने बताया कि भीड़ ने अदनान की पैथोलॉजी लैब और उसके भाई की जूते चप्पल की दुकान को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की लेकिन पूर्व से अलर्ट पुलिस ने इसे नाकाम कर दिया.

उन्होंने बताया कि राजपुर पुलिस ने आगजनी का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को चिन्हित करने का प्रयास शुरू कर दिया है. उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर फरियादी अदनान के घर और राजपुर के कुछ क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है.

उधर अदनान के भाई अफजल उर्फ राजा ने बताया कि रेस्ट हाउस के पास डॉक्टर गोलारे के भाई ने भीड़ को इकट्ठा किया हुआ था, इसलिए पुलिस अभिरक्षा में उन्हें घर छोड़ने के लिए पुलिस मोबाइल में बिठाया गया, लेकिन जैसे ही वह बस स्टैंड पर पहुंचे कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की पुलिस ने उन्हें बचाकर घर पहुंचाया लेकिन फिर से उन पर हमला किया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके घर पर भी पथराव किया गया इसके बाद आरोपियों ने रेस्ट हाउस के सामने खड़ी कार में भी आग लगा दी.

राजपुर के थाना प्रभारी माधव सिंह ठाकुर ने कहा कि एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात रखा गया है. फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रित है. उन्होंने बताया कि मारपीट के आरोपों की भी जांच की जा रही है.

लोकायुक्त एसपी इंदौर राजेश सहाय ने बताया कि भीड़ इकट्ठी होने की सूचना उन्होंने राजपुर पुलिस को दे दी थी और उनका दल ट्रैप कार्रवाई के बाद लेट फ्राइडे वापस लौट आया था.

उल्लेखनीय है कि लोकायुक्त पुलिस के दल ने अदनान अली की शिकायत पर कल राजपुर के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में पदस्थ तीन डॉक्टर को रिश्वत लेते ट्रैप किया था.