Big Reshuffle in AICC : AICC में बड़ा फेरबदल, हरीश चौधरी MP के नए इंचार्ज होंगे, भूपेश बघेल को पंजाब की जिम्मेदारी!

देखिए, कांग्रेस का फेरबदल वाला आदेश, जिसमे जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया!

377
Big Reshuffle in AICC

Big Reshuffle in AICC : AICC में बड़ा फेरबदल, हरीश चौधरी MP के नए इंचार्ज होंगे, भूपेश बघेल को पंजाब की जिम्मेदारी!

New Delhi : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने अपने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। मध्य प्रदेश के नए प्रभारी हरीश चौधरी को इंचार्ज बनाकर भंवर जितेंद्र सिंह को हटा दिया गया। हरीश चौधरी राजस्थान के वरिष्ठ नेता और विधायक है। भंवर जितेंद्र सिंह के पास दो राज्यों की जिम्मेदारी थी। मध्य प्रदेश के अलावा वे असम के भी प्रभारी थे। कांग्रेस का यह संगठनात्मक फेरबदल महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे पार्टी को विभिन्न राज्यों में मजबूती देने और चुनावी रणनीति को धार देने की कोशिश की जा रही है।

Also Read: Shivraj Singh’s Son’s Marriage : शिवराज सिंह चौहान के बेटे कुणाल के विवाह में आशीर्वाद देने उपराष्ट्रपति और यूपी के सीएम पहुंचे! 

नए फेरबदल में पार्टी ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पंजाब का महासचिव नियुक्त किया। इसके अलावा सैयद नसीर हुसैन को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का महासचिव बनाया गया है। कांग्रेस ने रजनी पाटिल को हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़, बीके हरिप्रसाद को हरियाणा, हरीश चौधरी को मध्य प्रदेश और अजय लल्लू को ओडिशा का प्रभारी बनाया है। इसके अलावा गिरीश को तमिलनाडु और पुडुचेरी, के राजू को झारखंड, मीनाक्षी नटराजन को तेलंगाना, सप्तगिरी शंकर उलका को मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम और नगालैंड और कृष्ण अल्लावरू को बिहार का प्रभारी नियुक्त किया गया।

कांग्रेस की जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि पार्टी इन महासचिवों/प्रभारियों के योगदान की सराहना करती है। अन्य महासचिव और प्रभारी अपनी वर्तमान जिम्मेदारियों में कार्यरत रहेंगे। ये हैं दीपक बावरिया, मोहन प्रकाश, भरतसिंह सोलंकी, राजीव शुक्ला, अजय कुमार और देवेंद्र यादव।

IMG 20250214 WA0132

वरिष्ठ नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी

भूपेश बघेल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं। अब उन्हें कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब का महासचिव नियुक्त किया है। ये जिम्मेदारी उन्हें आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए सौंपी गई, ताकि कांग्रेस पंजाब में अपनी पकड़ मजबूत कर सके। वहीं, सैयद नसीर हुसैन को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का महासचिव नियुक्त किया गया। सैयद नसीर हुसैन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद हैं। नई जिम्मेदारी से पहले वे कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यालय से जुड़े थे। लेकिन, अब उन्हें इस महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी के लिए नामित किया गया।

Also Read: Monalisa: झोपड़पट्टी से निकल 7 स्टार होटल पहुंची मोनालिसा

अजय कुमार लल्लू कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। उन्हें ओडिशा का प्रभारी नियुक्त किया गया। इससे पहले वे उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और अपनी जमीनी राजनीति के लिए जाने जाते हैं। मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की तेजतर्रार नेता हैं, उन्हें तेलंगाना का एआईसीसी प्रभारी नियुक्त किया गया। वे अपनी सादगी, बेदाग छवि और संगठनात्मक क्षमता के लिए जानी जाती हैं।