Big Robbery in Banganga Area : परिवार को कमरे में बंद करके लूट, कार लेकर फरार! 

अहमदाबाद रोड के राजगढ़ में लोकेशन मिली, पुलिस की 6 टीमें पीछे लगी!  

456
Big Robbery in Banganga Area

Big Robbery in Banganga Area : परिवार को कमरे में बंद करके लूट, कार लेकर फरार! 

Indore : शुक्रवार तड़के बाणगंगा इलाके में बड़ी लूट हुई। एमआर-10 के पास कालिंदी गोल्ड कॉलोनी में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के डिपो मैनेजर के घर शुक्रवार तड़के में 4 लुटेरे घुसे। उन्होंने मारपीट करके परिवार को बंधक बनाया। वे चाकू की नोंक पर जेवर, महंगा कैमरा और नगदी लूटकर भाग गए। परिवार को एक कमरे में बंद कर दिया और होंडा सिटी कार लेकर फरार हो गए, जो बाद में राजगढ़ (धार) में मिल गई। कुल कितने की लूट हुई, इसका अभी अंदाजा नहीं हुआ पर करीब 8 लाख रूपए के जेवर और सामान गया है।

इंदौर क्राइम ब्रांच की तीन, बाणगंगा थाने की दो टीमें और धार जिले की एक टीम इनकी सर्चिंग कर रही है। लोकेशन के आधार पर पीछा किया जा रहा है। बाणगंगा पुलिस के मुताबिक कालिंदी गोल्ड में रहने वाले IOC के 32 वर्षीय मैनेजर पुष्पेन्द्र मित्तल (अग्रवाल) के घर को लुटेरों ने निशाना बनाया। तड़के 4.30 बजे वे दरवाजा तोड़कर घुसे और सीधे पुष्पेंद्र के बैड रूम जा पहुंचे। यहां डंडा-हथियार से टोककर पुष्पेंद्र को जगाया और जेवर, कैश मांगा। पत्नी आकांक्षा और दोनों बच्चे भी वहीं मौजूद थे। माना जा रहा है कि बदमाशों ने रैकी करने के बाद ही लूट को अंजाम दिया है। टीआई नीरज बिरथरे ने बताया कि परिवार करीब एक सप्ताह बाद घर पर लौटा था। जब घर सूना था तब रैकी किए जाने की आशंका है।

 

परिवार को कमरे में कैद किया

कमरे में घुसकर लुटेरों ने मैनेजर के परिवार को बंधक बनाया। चाकू से डराकर गले की चेन और अंगूठी छीनी। इसके बाद कैश और दूसरे गहने निकाले। घटना के वक्त पुष्पेंद्र की पत्नी आकांक्षा (27) और साढ़े तीन और डेढ़ साल के दोनों बेटे डर गए। जैसे-तैसे परिवार ने खुद को रस्सियों से अलग किया। फिर पुलिस को सूचना दी।

 

धार के राजगढ़ के पास लोकेशन

कार की आखिरी लोकेशन धार जिले के राजगढ़ के पास मिली है। यह क़स्बा इंदौर से करीब 100 किमी है। बदमाश कार धार के आगे ही छोड़कर भाग गए। पुलिस ने कार जब्त कर ली है। पुलिस लगातार लोकेशन के आधार पर आरोपियों का पीछा कर रही है। परिवार के मुताबिक बदमाश होंडा सिटी कार, सोने की अंगूठी, चेन सहित अन्य गहने और एक महंगा कैमरा ले गए हैं। वारदात में कुल कितने की लूट हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ।

ऐसे हुई पूरी वारदात

पुष्पेन्द्र मित्तल के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 4 बजे वे, पत्नी और दोनों बच्चे फर्स्ट फ्लोर पर सो रहे थे। अचानक पुष्पेंद्र के बाएं हाथ पर बदमाशों ने जोर से डंडा मारा। उनकी नींद खुली तो देखा कि 3-4 लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर बैडरुम में खड़े हैं। उनके हाथ में प्लाई, डंडा व पत्थर था। वे हाथों में ग्लब्स पहने थे। बोले कि घर में रखा कीमती सामान हमें दे दो। उनके डर के कारण खुद की और पत्नी की अंगूठी दे दी। उनसे कहा कि तुम लोग हमारे साथ मारपीट मत करना, तुम्हें जो चाहिए ले जाओ।

IMG 20240223 WA0024

क्या क्या लेकर बदमाश 

उन्होंने अलमारी में रखे नकदी 10-12 हजार रुपए, पत्नी की कान की रिंग, सोने की चेन, कैनन कंपनी का डीएसएलआर कैमरा अलमारी से निकाल लिया। इसके बाद बैडरुम का दरवाजा बंद करके चले गए। मैंने 10-15 मिनट बाद जैसे-तैसे दरवाजा खोला। नीचे आकर देखा तो मेन गेट का लॉक टूटा था और दरवाजा खुला था। उनकी महरून रंग की हौंडा सिटी कार (एमपी09-सिटी-7446) भी ले गए। पुष्पेंद्र ने पड़ोसियों को उठाया और जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने ससुर संजय मित्तल को फोन करके बुलाया। वे पास की दूसरी कॉलोनी में रहते हैं।

घर की छानबीन की तो बदमाश हमारे मोबाइल यहीं छोड़ गए थे। मेरा एक मोबाइल घर के गार्डन में और दूसरा बेडरूम में छुपा मिला। उसके बाद डायल 100 पर सूचना दी। घर और कॉलोनी के सीसीटीवी कैमरे देखे तो उसमें चार बदमाश दिखाई दिए। कार में पर्स, तीन क्रेडिट कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज रखे थे, लुटेरे वे भी ले गए। पुलिस की छह टीमें लुटेरों का पीछा कर रही है।

A Heart Touching Video Shared by IFS Officer:मां और बच्चों का प्यार