BJP’s Warning : बागियों ने दोपहर 3 बजे तक फॉर्म नहीं उठाया तो निष्कासन

1314
Pachmarhi
Election

BJP’s Warning : बागियों ने दोपहर 3 बजे तक फॉर्म नहीं उठाया तो निष्कासन

Bhopal : प्रदेश में हो रहे स्थानीय निकाय चुनाव में कई जगह भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में विद्रोह दिखाई दिया। पार्षद पद के लिए पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के सामने कई बागी उम्मीदवारों के चुनाव का नामांकन पत्र भरे जाने की जानकारी पार्टी के पास पहुंची है। इसे देखते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने निर्देश दिए हैं, कि पार्टी द्वारा घोषित पार्षद पद के उम्मीदवारों के अलावा यदि भाजपा के किसी अन्य कार्यकर्ता ने फार्म भरा है, तो वह आज दोपहर 3 बजे तक अपना फार्म वापस ले ले। 3 बजे के बाद भी यदि कोई कार्यकर्ता अधिकृत उम्मीदवार के विरुद्ध चुनाव लड़ता पाया गया, तो पार्टी संविधान के अंतर्गत उसे 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाएगा।                IMG 20220622 WA0003