WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Blame Game Between Raj & Sonam : राज और सोनम दोनों एक-दूसरे को साजिशकर्ता बताने में जुटे, ऐसे में राज का पलड़ा भारी!

850
WhatsApp Image 2025 06 14 At 18.32.21

Blame Game Between Raj & Sonam : राज और सोनम दोनों एक-दूसरे को साजिशकर्ता बताने में जुटे, ऐसे में राज का पलड़ा भारी!

राज ने कहा कि मैं शिलांग नहीं गया, भाड़े के हत्यारों ने भी मना किया, तो सोनम ने लालच दिया!

Shillong : राज और सोनम के बीच चल रहे इस ब्लेमगेम ने शिलांग पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) के लिए जांच को और जटिल बना दिया। पुलिस आरोपियों के बयानों, सबूतों और घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़कर हर पर्दे को उठाने की कोशिश में जुटी है। ‘ऑपरेशन हनीमून’ के तहत एसआईटी ने मेघालय के अलावा इंदौर और गाजीपुर से भी सबूत जुटाए हैं। राज, राजा और सोनम इंदौर से हैं जबकि हत्या की साजिशकर्ता दुल्हन यूपी के गाजीपुर में गिरफ्तार की गई।

पुलिस पूछताछ में राज कुशवाहा ने दावा किया कि आखिरी समय में उसने मेघालय जाने से इनकार कर दिया था। दूसरों को भी वहां से जाने से रोकने की कोशिश की। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि राज कुशवाह ने दावा किया कि वह सोनम को सपोर्ट नहीं करना चाहता था। आखिरी समय में उसने मेघालय जाने का प्लान भी कैंसल कर दिया। कथित तौर पर उसने अन्य लोगों को भी वहां जाने से रोका लेकिन सोनम की ओर से टिकट बुक कर दिए जाने के बाद वे मेघालय देखने चले गए।

अधिकारी ने कहा कि राज का कहना है कि आखिरी समय में अन्य आरोपियों ने भी राजा की हत्या से इनकार कर दिया था। लेकिन, सोनम ने ऐसा करने पर जोर दिया और उन्हें 15-20 लाख रुपये देने का लालच देकर मनाया। पुलिस राज के इन दावों को वेरिफाई कर रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि सुपारी किलर्स के असफल होने की सूरत में सोनम खुद ही राजा को पहाड़ से धक्का देकर मारने को तैयार थी।

राजा और सोनम की शादी 11 मई को हुई थी। 20 जून को दोनों हनीमून के लिए निकल गए थे। गुवाहाटी में कामाख्या देवी के दर्शन के बाद दोनों शिलांग चले गए। जहां अचानक दोनों लापता हो गए। करीब 10 दिन बाद 2 जून को राजा की लाश एक खाई में मिली थी। पता चला कि धारदार हथियार से हत्या करके उसे यहां फेंक दिया गया था। अब तक की जांच पर मोटे तौर पर आया है कि सोनम ने उसके कथित प्रेमी राजा और उसके तीन दोस्तों के साथ मिलकर राजा की हत्या की।

हालांकि, जांच में जुटे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कोई नया किरदार भी सामने आ सकता है जिसके लिए राजा की हत्या की गई है। ऐसा संभव है कि सोनम ने राज का इस्तेमाल मोहरे के तौर पर किया।