

प्राप्त सूत्रों के अनुसार मंदसौर में चंबल नदी में यात्रियों से भरी नाव डूब गई। इसमें पांच महिलाएं लापता हैं। वहीं, दो बालिकाओं ने तैरकर जान बचा ली। घटना शामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम तोलाखेड़ी की है। महिलाएं मजदूरी करके घर लौट रहे थीं। शामगढ़ पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर रेस्क्यू के लिए रवाना हो गया है।