WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Bride Dies Due to Groom’s Excesses : दूल्हे ने शक्तिवर्धक गोलियां खाकर सुहागरात मनाई, पत्नी की मौत!  

डॉक्टर ने कहा महिला की स्थिति गैंगरेप की तरह, इसी से संक्रमण फैला!  

1470

Bride Dies Due to Groom’s Excesses : दूल्हे ने शक्तिवर्धक गोलियां खाकर सुहागरात मनाई, पत्नी की मौत!  

Hamirpur (UP) : शादी के 8 दिन बाद ही दुल्हन को पति की हैवानियत का शिकार होना पड़ा। बताया गया कि पति ने यौन शक्ति बढ़ाने वाली गोलियां खाकर पत्नी से संबंध बनाए। इस कारण पत्नी बुरी तरह से जख्मी हो गई। उसे शरीर संक्रमण फ़ैल गया और उसकी मौत हो गई। उसे इलाज के लिए कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। .

अस्पताल के गायनाकोलॉजिस्ट (स्त्री रोग विशेषज्ञ) ने बताया कि महिला की हालत गैंगरेप पीड़िता से भी ज्यादा खराब थी। उसके साथ पति ने बेहद बेदर्दी से संबंध बनाए जिससे उसके शरीर में संक्रमण फ़ैल गया। दुल्हन के भाई ने दूल्हे और ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। बताया गया कि युवती की शादी 3 फरवरी को हुई थी। बारात उरई से आई थी। दुल्हन के माता-पिता नहीं है, भाई ने ही बहन की शादी कराई।

चार फरवरी को दुल्हन विदा होकर अपने ससुराल आई। मृतक दुल्हन की भाभी का कहना है कि 7 फरवरी को वह अपने पति के साथ एक वैवाहिक कार्यक्रम में कानपुर गई थी। इस दौरान ननद के ससुराल से फोन आया। उन्होंने आरोप लगाया कि लड़की की बीमारी छुपाकर शादी कराई गई है। उसे उल्टियां हो रही है। यह जानकर वो शादी छोड़कर ननंद को देखने उरई पहुंची। फिर उन्होंने ननद को कानपुर के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार हुआ पर आराम नहीं मिला।

दुल्हन की भाभी ने बताया की जब उसने ननद से जोर देकर पूछा तो उसने बताया कि पति ने उसके साथ यौनशक्ति बढ़ाने वाली गोलियां खाकर संबंध बनाए। इस वजह से उसकी ऐसी हालत हो गई। फिर युवती को गायनेकोलॉजिस्ट को दिखाया गया. चेकअप के बाद गायनेकोलॉजिस्ट ने कहा कि युवती के साथ ऐसे संबंध बनाए गए हैं। जैसे गैंगरेप किया गया हो। उसे अंदरूनी जख्म जख्म हो और इंफेक्शन फैल गया। 10 फरवरी को युवती की कानपुर में मौत हो गई। मृतक के भाई का कहना है कि वह ससुराल वालों के खिलाफ कोतवाली में शिकायत करेगा। थाने के इंस्पेक्टर अनूप सिंह ने बताया कि यह घटना उरई (जालौन) में हुई। इसकी शिकायत भी उसी थाने में दर्ज होगी। अगर हमें शिकायत मिलती है तो हम उस पर कार्रवाई के लिए उरई भेज देंगे।