
पढ़ना जारी रखें
डाक मतपत्रों की गिनती पहले होगी शुरु-
प्रदेशभर में तीन दिसंबर को सबसे पहले सुबह आठ बजे से डाक मतपत्रों की गिनती शुरु होगी। इसके आधा घंटे बाद सुबह साढ़े आठ बजे से ईवीएम में डले मतों की गिनती शुरु होगी। ईवीएम के मतों की गिनती जल्दी पूरी हो जाएगी। लेकिन डाक मतपत्रों की गणना पूरी होंने तक विजयी प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की जाएगी। जितने प्रत्याशी है उनके हिसाब से हर बार कंट्रोल यूनिट का बटन दबा कर गिनती की जाएगी। एक बटन नोटा का दबा कर नोटा के वोटों की गिनती की जाएगी। हर मतगणना टेबल पर एक माइक्रोआर्ब्जवर और तीन कर्मचारी रहेंगे। इसके अलावा पुलिस कर्मी भी पर्याप्त संख्या में मौजूद रहेंगे। सीसीटीवी से ईवीएम स्ट्रांग रुम से निकालने से लेकर गिनती तक की निगरानी की व्यवस्था रहेगी।
जहां विवाद वहां वीवीपेट की पर्चियों की होगी गिनती-
जिन मतगणना केन्द्रों पर ईवीएम के मतों की गिनती में किसी तरह के विवाद की स्थिति बनेगी वहां वीपीपेट की पर्चियों की गिनती के बाद अंतिम रुप से परिणाम घोषित होंगे। ईवीएम की मतगणना सही है या नहीं इसके लिए मतगणना खत्म होने के बाद रेंडम आधार पर उस विभानसभा की पांच वीवीपेट का रेंडम आधार पर चयन कर उसमें डली मतपर्चियों और ईवीएम में डले मतों को क्रासचेक भी किया जाएगा।
मतगणना स्थल पर मोबाइल नहीं ले जा पाएंगे-
मतगणना स्थल पर प्रवेशपत्र के आधार पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को काउंटिंग टेबलों पर नजर रखने के लिए प्रवेश दिया जाएगा। मतगणना टेबलों पर केवल डयूटी पर लगाए गए कर्मचारी ही रह सकेंगे। मीडिया कर्मियों को हर चरण की गिनती पूरी होंने के बाद परिणाम घोषित कर बताए जाएंगे। वहीं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की वेबसाइट पर हर दो घंटे में मतगणना के नतीजों को अपडेट किया जाएगा जहां से मतदाता और नेता इसे देख सकेंगे।