WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Attack On US Embassy In Karachi: खामेनेई की मौत पर कराची में भड़का गुस्सा, US दूतावास पर हमला ,तोड़फोड़

322

Attack On US Embassy In Karachi: खामेनेई की मौत पर कराची में भड़का गुस्सा, US दूतावास पर हमला ,तोड़फोड़

कराची ; कराची में अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद उग्र प्रदर्शन भड़क उठे. गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी दूतावास के बाहर तोड़फोड़ की और आगजनी की घटना सामने आई. पुलिस और सुरक्षा बलों ने हालात काबू में करने के लिए इलाके को घेर लिया.

पाकिस्तान के कराची में उग्र प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने अमेरिकी दूतावास परिसर के बाहर आगजनी और तोड़फोड़ की. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत की खबरों के बाद प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए और अमेरिका विरोधी नारे लगाए.

स्थिति बिगड़ने पर सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए कार्रवाई की. अधिकारियों ने बताया कि हालात पर काबू पाने की कोशिश जारी है और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है.

Iran Israel Tensions : भारत की हवाई सेवा प्रभावित, सैकड़ों फ्लाइट्स रद्द