WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Earthquake in Nepal : भूकंप के झटकों से नेपाल कांपा, भारत में भी धरती डोली! 

अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई!

725
Earthquake in Nepal

Earthquake in Nepal : भूकंप के झटकों से नेपाल कांपा, भारत में भी धरती डोली! 

Kathmandu : एक बार फिर नेपाल की धरती भूकंप के झटकों से कांप उठी। शुक्रवार को यहां करीब 5.0 तीव्रता का भूकंप आया, इस वजह से नेपाल के कई इलाकों में हलचल महसूस की गई। भूकंप का केंद्र नेपाल में ही था, लेकिन इसके झटके उत्तर भारत के कई हिस्सों खासकर उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड में भी हल्के रूप में महसूस किए गए।

झटके महसूस होते ही लोगों में दहशत फैल गई। कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। लेकिन, अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई। विशेषज्ञों का कहना है कि यह मध्यम तीव्रता का भूकंप था, लेकिन इससे भविष्य में किसी बड़ी हलचल की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि पिछले दिनों आई म्यांमार और बैंकॉक में आई तबाही को कोई भूल नहीं सकता। अभी तक वहां भूकंप से मची तबाही लोग जूझ रहे हैं।

Also Read: Murder of Wife & Suicide : इंदौर में पत्नी की हत्या फिर आत्महत्या का सनसनीखेज मामला!

सदी का सबसे बड़ा भूकंप

म्यांमार के सगाइंग शहर में बीते शुक्रवार को आए सदी के सबसे शक्तिशाली भूकंप ने तबाही का ऐसा मंजर छोड़ा, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। भूकंप की तीव्रता इतनी अधिक थी कि सड़कें फट गईं, इमारतें ढह गईं और जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए। जेयर नाम के एक व्यक्ति मंडाले से अपने शहर सगाइंग लौट रहा था। उन्होंने बताया कि आमतौर पर 45 मिनट का सफर 24 घंटे में पूरा कर पाए।

इस दौरान उन्होंने रास्ते में उन्हें टूटे पुल, गिरी हुई इमारतें और तबाही का भयानक मंजर देखने को मिला। जेयर के परिवार के सदस्य सुरक्षित निकले, लेकिन उनके कई दोस्त इस त्रासदी में मारे गए। सगाइंग लगभग पूरी तरह से मलबे में तब्दील हो चुका है और राहत कार्य संसाधनों की कमी से जूझ रहा है।

Also Read: Reunion of 1974 Batch Bureaucrats: मसूरी में 1974 बैच के सिविल सर्विसेस का 50 वर्षीय गोल्डन जुबली रीयूनियन कार्यक्रम 

अभी तक 3,145 की मौत

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक 3,145 लोगों की मौत की पुष्टि हुई। जबकि, सैकड़ों अभी भी मलबे के नीचे दबे हैं। शवों की बदबू पूरे इलाके में फैली हुई है और स्थानीय लोग सामूहिक कब्रों में दफनाने को मजबूर हैं। भूकंप के बाद लगातार आ रहे झटकों के बीच लोग खुले आसमान के नीचे चटाई पर सो रहे हैं। म्यांमार की फौजी सरकार और गृहयुद्ध की स्थिति राहत कार्य में भी बाधा बनी है।