WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

EOW Raid : जनपद आलोट के सहायक लेखा अधिकारी मनीष ललावत 15 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार 

EOW Raid : जनपद आलोट के सहायक लेखा अधिकारी मनीष ललावत 15 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार 

 

रतलाम: EOW Raid : रतलाम जिले में जनपद आलोट के सहायक लेखा अधिकारी (मनरेगा) मनीष ललावत को EOW की टीम ने15 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

EOW की उज्जैन यूनिट द्वारा आलोट जनपद पंचायत जिला रतलाम के सहायक लेखा अधिकारी मनरेगा मनीष ललावत को 15 हज़ार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी द्वारा उक्त रिश्वत की माँग फ़रियादी सत्यनारायण बोड़ाना सरपंच ग्राम लोनी जनपद पंचायत आलोट से नंदन फलोद्यान योज़ना के दो लाख रुपये के बिल को भुगतान किये जाने के एवज में 8 % कमीशन के रूप में की गई थी ।

उक्त कार्यही डीएसपी अमित वट्टी के नेतृत्व में की गई।

टीम में डीएसपी अजय कैथवास , डीएसपी संदीप निगवाल ,निरीक्षक रीमा यादव , एसआई अर्जुन मालवीय , एएसआई अशोक राव , प्रधान आरक्षक मोहन पाल , संतोष शर्मा , मनोज , गौरव जोशी, विशाल बादल , आरक्षक चंद्रशेखर शामिल है ।

सहायक लेखा अधिकारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगामी कार्रवाई की गई है।