WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

EOW Raid : रतलाम में अकाउंट ऑफिसर विकास सोलंकी के घर सुबह 4 बजे से EOW की रेड, खंगाले जा रहें दस्तावेज, मचा हड़कंप! 

EOW Raid : रतलाम में अकाउंट ऑफिसर विकास सोलंकी के घर सुबह 4 बजे से EOW की रेड, खंगाले जा रहें दस्तावेज, मचा हड़कंप! 

 

Ratlam : आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामलों को लेकर रतलाम में नगर निगम के पूर्व डिप्टी कमिश्नर और वर्तमान में अकाउंट ऑफिसर विकास सोलंकी के घर आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने आज सुबह 4:00 बजे से छापा मार कार्रवाई की है। अचानक छापा पड़ने से नगर निगम के गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है।

IMG 20250127 WA0014

इंदौर से आई टीम ने सुबह 4 ग्लोबस कॉलोनी स्थित निवास पर छापा मारकर कार्यवाहीं की जो आय से अधिक सम्पत्ति होने की वजह से की गई है। कार्रवाई में इंदौर EOW के DSP पवन सिंघल अपनी टीम के साथ मौजूद हैं।

 

उल्लेखनीय है कि विकास सोलंकी पिछले कुछ महीनो से विवादों में रहे हैं। अकाउंटेंट विकास सोलंकी सहित 36 आरोपियो पर 7 महीने पहले उज्जैन लोकायुक्त ने बहुचर्चित राजीव गांधी सिविक सेंटर के मामले में करोड़ों रुपए की जमीन को कम दामों में बेचने का आरोप है। केस दर्ज होने बाद उन्हें नगर निगम उपायुक्त पद से निलंबित कर दिया था।

माना जा रहा है कि EOW की उक्त कारवाई उसी से जुड़ी हुई सामने आ रही हैं। टीम से अभी मामले में आधिकारिक रूप से कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। बता दे कि विकास सोलंकी की पत्नी प्रीति डेहरिया भी जिला पंचायत में अकाउंट ऑफिसर के पद पर पदस्थ हैं।