WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

EOW Raids Teacher’s House : आय से अधिक संपत्ति के मामले में शिवपुरी के शिक्षक के घर EOW का छापा!

शिक्षक पर अतिक्रमण और हरिजन एक्ट सहित आधा दर्जन से अधिक एफआईआर दर्ज!

EOW Raids Teacher’s House : आय से अधिक संपत्ति के मामले में शिवपुरी के शिक्षक के घर EOW का छापा!

Shivpuri : आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिलने के बाद भौंती कस्बे में आज सुबह ईओडब्ल्यू ने एक सरकारी शिक्षक के घर छापा मारा। केडर गांव में कार्यरत शिक्षक सुरेश सिंह भदौरिया के खिलाफ यह शिकायत मिली थी। भौंती कस्बे के निवासी शिवम गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी, कि शिक्षक सुरेश सिंह भदौरिया के पास उनकी आय से अधिक संपत्ति है।

सुबह 6 बजे जब शिक्षक और उनका परिवार सो रहा था, तब ग्वालियर ईओडब्ल्यू टीम ने ने उनके घर दस्तक दी। ईओडब्ल्यू की टीम अभी भी शिक्षक के घर में मौजूद है और उनके दस्तावेजों की जांच कर रही है। टीम उनके बैंक खातों, संपत्ति के कागजात और अन्य वित्तीय लेन-देन के कागज चैक कर रही है।

अभी तक ईओडब्ल्यू की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया, जांच जारी है। टीम में डीएसपी दामोदर गुप्ता, निरीक्षक जय सिंह यादव, निरीक्षक शैलेन्द्र राजावत के साथ लाइन का पुलिस बल मौजूद हैं।

IMG 20250205 WA0072

सुरेश सिंह भदौरिया भौंती थाना की जमीन को अपना बताकर कब्जा कर लिया था। उन्होंने कोर्ट में दावा भी किया था। लेकिन, एक महीने पहले वे कोर्ट से केस हार गए। इसके बाद प्रशासन अब कब्जे पर से अतिक्रमण हटाने की तैयारी में हैं।

IMG 20250205 WA0073

शिक्षक सुरेश सिंह भदौरिया भिंड जिले के रहने वाले हैं। सालों पहले वे भौंती आकर बस गए थे। सुरेश सिंह भदौरिया पर हरिजन एक्ट सहित आधा दर्जन से अधिक एफआईआर दर्ज हैं। वे वर्ग तीन के शासकीय शिक्षक है, जो कैडर गांव के प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ हैं। सुरेश सिंह भदौरिया पिछोर के नेता केपी सिंह के करीबी माने जाते हैं। टीचर बनने के पहले सुरेश राशन की दुकान चलाते थे। फिर वे जमीन खरीदी का काम भी करने लगे थे।