WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Ground Crack, Showing Underworld : टूरिस्ट स्पॉट सिस्सू में जमीन फटी, दिखा पाताल लोक का नजारा!

हिमाचल प्रदेश में हुई इस घटना से लोग दहशत में, दो गांवों को खतरा!  

832

Ground Crack, Showing Underworld : टूरिस्ट स्पॉट सिस्सू में जमीन फटी, दिखा पाताल लोक का नजारा!

Kelong (Himachal) : प्रसिद्ध टूरिस्ट प्वाइंट सिस्सू (Sissu) में जमीन में दरार आने से दहशत का माहौल है। यहां पर सिस्सू के पास लेह-मनाली हाईवे पर सेल्फी प्वाइंट के पास लगातार लैंड स्लाइडिंग हो रही है। हाईवे की एक लेन धंस चुकी है, लेकिन अब सेल्फी प्वाइंट से ऊपर की तरफ जमीन में बड़ी-बड़ी दरारें (Cracks) आई है। हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में इससे दो गांवों को खतरा उत्पन्न हो गया।

यहां बर्फ पिघलने से पानी का रिसाव हो रहा जिससे भूस्खलन हुआ और ज़मीन धंसने लगी। वहीं, नीचे से चंद्रा नदी के बढ़ते जल स्तर से भूमि कटाव हुआ है। लाहौल स्पीति जिला प्रशासन और बॉर्डर रोड संगठन के उच्च अधिकारियों ने सोमवार को सिस्सू में बैठक की। इस मीटिंग में भूस्खलन की रोकथाम तथा वैकल्पिक मार्ग के सुधारीकरण और स्थायी समाधान को लेकर चर्चा की गई।

लाहौल स्पीति के डीसी (कलेक्टर) राहुल कुमार और बीआरओ के मुख्य अभियंता सिविल नवीन कुमार तथा लोक निर्माण विभाग और वन विभाग की टीम ने भूस्खलन प्वाइंट का जायजा लिया गया। निरीक्षण के बाद कलेक्टर राहुल कुमार ने बताया कि सिस्सू सेल्फी पॉइंट पर हो रहे भूस्खलन की रोकथाम के लिए सीमा सड़क संगठन की तकनीकी विंग के विशेषज्ञों की टीम जल्द ही दौरा करेगी। भूस्खलन रोकथाम और स्थाई समाधान को लेकर अपनी ये अपनी राय देंगे और जल्द ही सुधारीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा।

कलेक्टर ने बताया कि वैकल्पिक मार्ग तेलिंग के सुधारीकरण को लेकर लोक निर्माण विभाग को कहा गया है। विभाग को आदेश दिए गए हैं कि इस मार्ग के सुधारीकरण को लेकर विशेष प्राथमिकता रखें। पानी के निकास के लिए नालियों की भी उचित व्यवस्था करें, ताकि मुख्य मार्ग के अवरुद्ध होने पर वैकल्पिक मार्ग से आवाजाही बनी रहे और लोगों और पर्यटकों को समस्याओं का सामना न करना पड़े।