सपने सच होने से हर भारतीय का माथा ऊँचा- CM Shivrajने की PM मोदी की तारीफ

राष्ट्रीय कार्यसमिति के बाद प्रदेश, जिला और मंडल कार्यसमिति की बैठकें

483

सपने सच होने से हर भारतीय का माथा ऊँचा-CM Shivraj

ने की PM मोदी की तारीफ

Bhopal : दिल्ली में आज हुई भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी (BJP National Executive) की बैठक के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की।

भोपाल से वर्चुअल बैठक में शामिल होने के बाद प्रदेश भाजपा कार्यालय से बाहर निकलते वक्त सीएम शिवराजसिंह चौहान (CM Shivraj Chauhan) ने कहा कि आज पूरा देश गर्व से झूम रहा है।

प्रत्येक भारतीय का माथा ऊँचा हुआ है। वर्षों पहले देखे गए सपने साकार हो रहे है। राष्ट्रीय कार्यसमिति वर्चुअल बैठक में प्रस्ताव पास हुआ कि राष्ट्रीय कार्यसमिति के बाद प्रदेश जिला और मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जाएंगी।

CM ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि जो अंधे हैं, वे देख नहीं सकते और जो बहरे हैं वे सुन नहीं सकते! लेकिन, महान निशा का अंत सुनिश्चित है। CM Shivraj ने आगे कहा कि भारत माता एक बार फिर से जागकर विश्व गुरु के पद पर काबिज हो रही है।

एक नरेंद्र ने जो कहा था, वह दूसरे नरेंद्र ने करके दिखा दिया। भारत का डंका हर जगह बज रहा है। G-20 देशों का सम्मेलन हो, आज भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में पूरी दुनिया का नेतृत्व कर रहा है।

cmshivraj

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक के बाद राजधानी में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में PM Modi के वैक्सीनेशन महाअभियान (Vaccination Campaign) में 100 करोड़ वैक्सीनेशन होने पर कार्यसमिति ने PM का अभिनंदन किया। पूरी दुनिया में लोकप्रिय नेता के तौर पर सर्वे में श्रेष्ठ आए मोदीजी को बधाई! यह हम सबके लिए गौरव का विषय है।

cmshivraj

जिस प्रकार से कांग्रेस पेट्रोल-डीजल पर हल्ला मचाने का काम कर रही थी, वे उत्साह से उछलकूद कर रहे थे। अब वे कहाँ हैं? PM मोदी ने देश को तोहफा देकर के पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम कर दी। वहींCM Shivraj ने प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम करके जनता को तोहफा दे दिया, मगर वे कांग्रेसी मित्र कहां तक चले गए! जहां किसी और पार्टी की सरकार है, वहां पेट्रोल-डीजल के रेट कम क्यों नहीं हुए! देश उनसे जानना चाहता है?

c7daa5a8 571b 11eb 835f a5f2f7642211 1610706458463 1614689334297

CM की VC के लिए माफियाओं की जानकारी से अपडेट होंगे

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम क्यों नहीं की, इसे लेकर आंदोलन किया जाएगा। VD Sharma ने कहा कि पूरे देश के साथ प्रदेश में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसे लेकर आह्वान किया गया है। अगले साल होने जा रहे पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर भी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में चर्चा की गई है।

Retired IAS कियावत और श्रीवास्तव का होगा पुनर्वास, बन सकते हैं सूचना आयुक्त