IPS Committed Suicide : DIG ने गोली मारकर की आत्महत्या, कारण अज्ञात!

उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला सरकारी अस्पताल लाया गया

421
IPS

IPS Committed Suicide : DIG ने गोली मारकर की आत्महत्या, कारण अज्ञात!

 

Coimbatore : तमिलनाडु के एक सीनियर IPS अधिकारी ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली, मौके पर ही उनकी मौत हो गई। कोयंबटूर रेंज के DIG विजय कुमार ने आज तड़के अपने घर में आत्महत्या की। बीते जनवरी महीने में ही उनका इस पद पर ट्रांसफर हुआ था। इससे पहले वे चेन्नई में पोस्टेड थे।
विजय कुमार 2009 बैच के आईपीएस हैं। उन्होंने कई जिलों में एसपी के पद पर अपनी सेवा दी। सीनियर अधिकारी के आत्महत्या की खबर से पुलिस महकमे में सनसनी है। फिलहाल उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला सरकारी अस्पताल लाया गया है। पुलिस की एक स्पेशल टीम इसआत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

IMG 20230707 WA0034

विजय कुमार ने कोयंबटूर रेंज के नए पुलिस उप महानिरीक्षक के रूप में कार्यभार संभाला था। इससे पहले वे कांचीपुरम, कुड्डालोर, नागपट्टिनम, तिरुवरूर में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। चेन्नई में उन्होंने पुलिस उपायुक्त के रूप में कार्य किया था। उनकी पोस्टिंग कोयंबटूर रेंज में हुई थी, जिसके अधीन कोयंबटूर ग्रामीण, तिरुपुर ग्रामीण, नीलगिरी और इरोड जिले आते हैं। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है।

EOW Raid: खाद्य सुरक्षा अधिकारी के सागर और जबलपुर आवासों पर छापा, जानिए कितनी संपत्ति मिली