Karnataka Election : कांग्रेस की बढ़त बरकरार, कांग्रेस को ‘ऑपरेशन लोटस’ का भी डर!

कांग्रेस ने सभी उम्मीदवारों को बंगलुरू बुलाया, कांग्रेस में जश्न का माहौल!

471
कन्फ्यूज भाजपा कार्यकर्ता और मुद्दे छीनती कांग्रेस...

Karnataka Election : कांग्रेस की बढ़त बरकरार, कांग्रेस को ‘ऑपरेशन लोटस’ का भी डर!

Bengluru : कर्नाटक विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती में स्थिति धीरे धीरे साफ होती जा रही है। कांग्रेस 119, भाजपा 72, जेडीएस 25 और अन्य 8 सीट पर आगे है। यानी कांग्रेस अभी बहुमत के आंकड़े 113 के पार हो गई। कांग्रेस को 43.2%, भाजपा को 36% और जेडीएस को 13% वोट मिलते दिख रहे हैं।

रुझानों को देखते हुए कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को बेंगलुरु पहुंचने को कहा है। उधर, जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि भाजपा या कांग्रेस किसी भी पार्टी ने उनसे संपर्क नहीं किया।

रिजल्ट अपडेट
कांग्रेस नेता सिद्धारमैया, मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक अपनी सीटों पर आगे चल रहे हैं। जगदीश शेट्टार पीछे। डीके शिवकुमार कनकपुरा से जीते।

सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र ने कहा कि मेरे पिता को मुख्यमंत्री बनना चाहिए।

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास ने कहा, जय बजरंगबली, तोड़ दी भ्रष्टाचार की नली।

जेडीएस नेता कुमारस्वामी चन्नापटना से आगे। सीएम बसवराज बोम्मई शिगगांव से आगे हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बीके हरिप्रसाद ने कहा कि हमने एहतियातन हैदराबाद में रिसोर्ट बुक करा लिया है। बीजेपी ऑपरेशन लोटस चला सकती है। उन्होंने कहा कि जिसने 40% करप्शन किया है, उसे जेल भेजेंगे। यह भी कहा कि राहुल गांधी के डिस्क्वालिफ़िकेशन का मुद्दा निर्णायक मुद्दा रहा।

कर्नाटक में छह मंत्री पीछे चल रहे हैं। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने 15,098 वोटों की स्पष्ट बढ़त हासिल कर ली है। विपक्षी नेता सिद्दारमैया ने 1224 मतों की बढ़त बना ली। सोमन्ना चामराजनगर सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं, कांग्रेस उम्मीदवार पुत्तरंगा शेट्टी से 9,000 मतों से पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार बीआर यावगल नवलगुंड सीट पर 544 मतों से आगे चल रहे हैं।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस आगे चल रही है। AICC मुख्यालय के बाहर कांग्रेस समर्थक जश्न मना रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता मिठाई बांटते नजर आए। साथ ही बजरंगबली की तस्वीर को मिठाई खिलाते भी दिखे।