WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

आकाशीय बिजली का कहर: तेज गड़गड़ाहट के साथ उतरी मौत  

मां की मौत, दो मासूम बालिकाएं घायल

622

आकाशीय बिजली का कहर: तेज गड़गड़ाहट के साथ उतरी मौत  

राजेश जयंत की रिपोर्ट 

अलीराजपुर। जनजातीय बहुल अलीराजपुर जिले में बारिश शुरू होने के पहले से ही इस वर्ष प्राकृतिक आपदा कहर ढा रही है। तेज हवा, आंधी और आकाशीय बिजली से जनधन की हानि लगातार हो रही है।

शनिवार शाम चंद्रशेखर आजाद नगर के ग्राम बड़ी करेटी, पुजारा फलिया में तेज गड़गड़ाहट के साथ अचानक आसमान से मौत उतरी—शाहबाई पति जुवान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

पास ही खेल रही बेटी सकीना और भतीजी सरिता भी बिजली की चपेट में आकर तड़प उठीं।

गांव में चीख-पुकार, अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने दोनों घायल बालिकाओं को तुरंत चंद्रशेखर आजाद नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर राहुल जायसवाल ने बताया कि दोनों अब खतरे से बाहर हैं।

घटना के बाद तहसीलदार जितेंद्र तोमर, पटवारी और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुँचा, पंचनामा बनाया और घायलों का हाल जाना।

गांव में मातम और दहशत का माहौल है- लोग अब भी सदमे में हैं। वे ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि- “ऐसी आफत फिर ना आए।”

 

प्रशासन की अपील:

– बारिश और बिजली कड़कने के दौरान घरों में ही रहें।

– खुले मैदान, पेड़, बिजली के खंभे या पानी के पास न जाएं।

– लोहे की चीजें, मोबाइल या छाता लेकर बाहर न निकलें, बच्चों को भी बाहर न जाने दें।

– अगर बाहर फँस जाओ तो ज़मीन पर झुककर बैठो, दोनों पैर पास-पास रखो, लेटना नहीं है।

– पानी, तालाब या खेत में बिल्कुल मत रहो।

– बारिश या बिजली कड़कने पर तुरंत घर या पक्की बिल्डिंग में चले जाएं।

– सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है—अपनी और अपनों की सुरक्षा का ध्यान रखें। ⚡