WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Maoist Surrenders: IG की मौजूदगी में 60 माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया

601

Maoist Surrenders: IG की मौजूदगी में 60 माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया

विनोद काशिव की रिपोर्ट

जगदलपुर:- भद्राद्री कोतागुडेम जिले में नक्सलियों ने थोक में आत्मसमर्पण किया है। कोतागुडेम एसपी कार्यालय में मल्टी जोन 1 आईजी की मौजूदगी में 60 माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

बताया जा रहा है कि इसमें विभिन्न कैडर के माओवादी मौजूद हैं।
प्रेस वार्ता में एसपी रोहित राज
भद्राचलम एएसपी और अन्य अधिकारी शामिल रहे।
भद्राचलम भद्रा दी कोंगुंडम तेलंगाना क्षेत्र में सुकमा बीजापुर से लगे सक्रिय 60 नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया है जिसमें 16 महिला नक्सली है।

ये सब कार्यवाही मल्टीजोन IGP चन्द्र शेखर रेड्डी की उपस्थिति में हुआ है। इस सब के पीछे सरकार द्वारा चलाई नैला नैयआर( nella nanyyar)पुनर्वास नीति जिसके अंतर्गत आत्मसमर्पण के समय 25000 रुपए और प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान भी मिलता है और पुलिस में नौकरी का भी प्रावधान है ।