Mayank Bahuguna will move to SP : रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक अखिलेश से क्यों मिले

अखिलेश यादव ने ट्विटर पर फोटो पोस्ट की, इसका मतलब कुछ बड़ा उलटफेर होगा

1056
Mayank Bahuguna will move to SP : रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक अखिलेश से क्यों मिले

Mayank Bahuguna will move to SP : रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक अखिलेश से क्यों मिले

Lucknow : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के गरमा गरम दौर के बीच एक नया फोटो सामने आया! इस फोटो में SP प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के साथ BJP नेता रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक Rita Bahuguna Joshi’s son Mayank हैं। सारी कोशिशों के बाद जब उन्हें BJP से टिकट नहीं मिला, तो उनके पास यही विकल्प था। मयंक जोशी के लम्बे समय से SP में शामिल होने की अटकलें थी। अब अखिलेश ने खुद उनके साथ फोटो ट्विटर पर पोस्ट करके इन अटकलों को विराम दे दिया। क्योंकि, हर बार अखिलेश यादव किसी बड़े नेता को पार्टी में शामिल करने से पहले उसकी तस्वीर शेयर करते हैं।

रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी की अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद अब मयंक के SP में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई। मयंक जोशी लखनऊ कैंट से BJP का टिकट मांग रहे थे। लेकिन, टिकट नहीं मिला। इसके बाद से ही वे पार्टी से नाराज चल रहे थे। यदि मयंक SP में शामिल होते हैं, तो उन्हें अखिलेश यादव लखनऊ (कैंट) से टिकट दे सकते हैं।

अखिलेश ने उनके साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा ‘श्री मयंक जोशी जी से शिष्टाचार भेंट!’

सभी ने जोर लगाया
मयंक जोशी को पार्टी से टिकट दिलवाने को लेकर रीता बहुगुणा जोशी ने भी खूब जोर लगाया। लेकिन, BJP ने मयंक को टिकट नहीं दिया। रीता बहुगुणा जोशी ने यहां तक कह दिया था कि वो बेटे को टिकट के बाद इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं। जब पार्टी ने मयंक को टिकट नहीं दिया तो उन्होंने कहा कि वो पार्टी के फैसले का सम्मान करती हैं। फिलहाल अखिलेश यादव के ट्विटर हैंडल से मयंक जोशी के साथ फोटो शेयर हुई, तो इसके कई मायने जरूर होंगे।