Missing : छत्तीसगढ़ में कहां गए से 10,862 लोग, पुलिस भी नहीं खोज सकी!

33 माह में 48675 लोग गायब हुए, 37,813 को तलाश लिया!

228

Missing : छत्तीसगढ़ में कहां गए से 10,862 लोग, पुलिस भी नहीं खोज सकी!

Raipur : छत्तीसगढ़ में पिछले 33 माह में 48,675 लोग लापता हुए। पुलिस ने इसमें से 37,813 को तलाश लिया, लेकिन 10,862 लोग अभी भी लापता हैं। वे किस हालत में हैं, इसकी जानकारी न तो पुलिस को है और न परिजनों को। परिजन अब तक इनके लौटने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने अपने स्तर पर पूरी कोशिश कर ली, लेकिन उनके घर से लापता हुए लोगों के बारे में कुछ भी नहीं पता चला।

पुलिस भी इनकी तलाश में जुटी है। विभागीय अधिकारियों से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, 1 अप्रैल 2021 से 31 दिसंबर 2023 के बीच रायपुर से 7,337 लोग लापता हुए हैं। इनमें से 5,602 लोगों को पुलिस ने बरामद कर लिया, लेकिन 1,735 लोगों का पता नहीं लगा पाई हैं।

बस्तर पुलिस ने अच्छा काम  

लापता लोगों का पता लगाने में रेल रायपुर, मोहला मानपुर, कोरिया, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और नारायणपुर में पदस्थ पुलिस अधिकारियों ने अच्छा काम किया है। इन जिलों में लापता लोगों का आंकड़ा अन्य जिलों की अपेक्षा बेहद कम है।

लापता होने के कारण

लापता होने का सबसे बड़ा कारण घर वालों से नाराजगी होना बताया जा रहा है। लेकिन, ऐसे ज्यादातर मामलों में व्यक्ति कुछ दिन बाद घर लौट आते हैं। इन लोगों के लापता होने से मानव तस्करी की भी आशंका बन रही है। माना जा रहा है कि नाबालिगों के गायब होने के मामलों में प्रेम-प्रसंग की आशंका ज्यादा रहती है। घर वालों के विरोध के डर से नाबालिग घर छोड़कर चले जाते हैं। महिला या किसी अन्य के लापता होने पर पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर हर तरीके से उनकी तलाश करती है। पुलिस नजदीकी रिश्तेदारों और दोस्तों का परिजनों से पता और मोबाइल नंबर लेकर जानकारी लेती है। लेकिन, 10 हजार से ज्यादा लोगों के गायब होने को संदेह के रूप में देखा जा रहा है।