WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

MP News: आखिर मारा गया भोपाल का कुख्यात बदमाश मुख्तार मलिक, उपचार के दौरान तोड़ा दम, गैंगवार में हुआ था घायल

2235
Khargone- Big Decision By Administration

भोपाल-झालावाड़:

कुख्यात गुंडे और दर्जनों आपराधिक मुकदमों के आरोपी गुण्डे मुख्तार मलिक की मौत की खबर सामने आई है।राजस्थान के झालावाड़ में यह गुंडा गैंगवार में घायल हुआ था। ग्रामीणों को मुख्तार घायल अवस्था में मिला था।पुलिस ने मुख्तार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उसकी मौत की खबर आ रही है।

क्या था मामला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भोपाल निवासी मुख्तार मलिक ने भीमसागर बांध के नदी क्षेत्र में मछलियां पकड़ने का ठेका लिया है।मंगलवार देर रात मुख्तार मजदूरों के साथ कांस खेड़ली के पास कम गहरे पानी में नाव से पेट्रोलिंग कर रहा था।इस दौरान गांव के रहने वाले कुछ मछुआरों से उसका विवाद हो गया और फिर फायरिंग शुरू हो गई।सुबह नदी में एक युवक का शव मिला साथ ही नाव भी पलटी हुई थी। पुलिस मुख्तार के साथ गश्त कर रहे मजदूरों को तलाश कर रही है।बता दें कि बदमाश मुख्तार के खिलाफ भोपाल के कोहेफिजा थाने में हत्या के प्रयास का केस दर्ज है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

क्या कहती है एसीपी झालावाड़
झालावाड़ एसीपी मोनिका सेन द्वारा जारी किए गए बयान के अनुसार दो दिन पहले राजस्थान के खिलचीपुर में दो गुटों में विवाद हुआ था।मुख्तार के साथियों को पकड़ने पुलिस की टीम भोपाल जाएगी।इस मामले में मामले में पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया था।विवाद के बाद एक युवक की मौके पर मौत हो गई थी।कई बदमाश घायल हुए थे।