Mrs. Bharat-2023 : इंदौर की विनीता कुमार ने जीता ‘मिसेस भारत-2023’ का खिताब!

'मिस ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स' डॉ निकिता मान ने ताज पहनाया! 

1104

Mrs. Bharat-2023 : इंदौर की विनीता कुमार ने जीता ‘मिसेस भारत-2023’ का खिताब!

 

New Delhi : नई दिल्ली के वायएमसीए ऑडिटोरियम में ‘मिस एवं मिसेस भारत’ 2023 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें इंदौर की श्रीमती विनीता कुमार ने ‘मिसेस भारत-2023’ का खिताब जीता। उन्हें ‘मिसेस ग्लोरी ऑफ वर्ल्ड’ की विजेता  ने सम्मानित किया गया। यह स्पर्धा अमन गाँधी फ़िल्म प्रोडक्शन्स के निर्माता निर्देशक डॉ. महेश यादव द्वारा आयोजित की गई।

विनीता कुमार पेशे से होम्योपैथी चिकित्सक हैं और बचपन से नृत्य,अभिनय और मॉडलिंग के क्षेत्र में रुचि रखती हैं। कुछ दिन पहले विनीता ने डांस पावर प्रोग्राम में भी भाग लिया जो जल्दी टीवी चैनल पर आने वाला है। विनीता कुमार 2019 की तूलिका मिसेस इंदौर की विजेता भी रही हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय पति अरविंद कुमार और अमन गांधी फ़िल्म प्रोडक्शन्स को दिया।

IMG 20230517 WA0031

10 मई को दिल्ली में हुए ‘मिस और मिसेस भारत 2023’ प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि व जूरी मेंबर्स राज्यसभा सदस्य और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजमणि पटेल, तिब्बती पार्लियामेंट के पूर्व उप स्पीकर आचार्य श्री येशी, वरिष्ठ समाजसेवी श्याम गंभीर और मिस ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स 2021-22 डॉ मिस निकिता मान थीं।

IMG 20230517 WA0030

प्रतियोगिता के प्रारंभ में डॉ महेश यादव ने दलाई लामा जी को मानवता करुणा और अहिंसा के पथ को जीवित रखने की लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने  लामा जी के लिए हृदय से अभिनंदन, भारत तिब्बत मैत्री अमर रहे और उनकी लम्बी आयु की कामना के पोस्टर लेकर स्टेज पर वॉक किया। मिस व मिसेस भारत 2023 के आयोजक और सोशल एक्टिविस्ट डॉ महेश यादव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि दलाई लामा विश्व शांति के पितामह हैं और उनका कद आसमान से भी ऊंचा हैं। उनकी दया करूँगा और मानवता समुद्र से भी विशाल है। ऐसे महामानव की आज पूरे विश्व को जरूरत है।

मिसेस भारत प्रतियोगिता की विजेता श्रीमती विनीता कुमार से जब परम पावन दलाई लामा के विषय मे विचार पूछे गए तो उन्होंने कहा कि दलाई लामा जी शांतिदूत और महामानव हैं। आज सारी दुनिया में पूज्य हैं। हम सबकी भी उनके प्रति आस्था और सम्मान हैं,हमारा सौभाग्य है कि हम इस युग में जन्मे जिसमें दलाई लामा जी अवतरित हुए।

विनीता कुमार को ‘मिस ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स 2021-22 डॉ निकिता मान ने ताज पहनाया और सभी सम्मानित अतिथियों ने शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों प्रतिभागियों ने उपस्थित होकर और ऑनलाइन भी भाग लिया। मिस केटेगरी में हिमाचल की मिस रशिन शर्मा ने 2023 का टाइटल जीता!