प्रतिबंधित पॉलिथीन का भंडारण करने पर व्यापारी पर नगर निगम ने लगाया भारी जुर्माना

629

प्रतिबंधित पॉलिथीन का भंडारण करने पर व्यापारी पर नगर निगम ने लगाया भारी जुर्माना

उज्जैन से अजेंद्र त्रिवेदी की रिपोर्ट

नगर निगम उज्जैन ने दस दिन पहले सूरज नगर,रंगबावडी स्थित कमला ट्रेडर्स के गोदाम पर पॉलिथिन भण्डारण पर कार्यवाही करते हुए गोदाम सील किया गया था।

WhatsApp Image 2023 03 14 at 10.59.05 PM

उसी क्रम में आज कमला ट्रेडर्स के संचालक पर अवैध पॉलिथीन भंडारण में कार्रवाई करते हुए उज्जैन नगर निगम द्वारा आज भारी जुर्माना लगाया गया। जिसमें 1 लाख की चालानी कार्रवाई करते हुए राशि वसूल की गई।

उक्त मामले में नगर निगम की और से कमला ट्रेडर्स के संचालक एवं साथियों पर सील किए गोडाउन का ताला तोड़ माल ले जाने के चलते पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें अभी जांच चल रही है।