WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

National woman commission ने पंजाब के नए CM को महिला सुरक्षा के लिए ख़तरा बताया

New delhi: पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को लेकर एक अलग ही बवाल शुरू हो गया है। चन्नी के खिलाफ महिला के साथ छेड़छाड़ का पुराना मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

सोमवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बताया कि 2018 में Me Too movement के दौरान पंजाब के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ आरोप लगाए गए थे। राज्य महिला आयोग ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया था और उन्हें हटाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया था, लेकिन कुछ नहीं हुआ।

आज उन्हें एक महिला के नेतृत्व वाली पार्टी ने पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया है। यह विश्वासघात है। वह महिला सुरक्षा के लिए खतरा है। उनके खिलाफ जांच होनी चाहिए। वह मुख्यमंत्री बनने के लायक नहीं है। मैं सोनिया गांधी से उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाने का आग्रह करती हूं।

WhatsApp Image 2021 09 20 at 7.02.22 AM