New Life to Delhi Govt With SC’s Decision : SC ने केजरीवाल सरकार को नया जीवन दिया!

CM ने जल्द ही नौकरशाही में बड़ा फेरबदल करने का एलान किया! 

404

New Life to Delhi Govt With SC’s Decision : SC ने केजरीवाल सरकार को नया जीवन दिया!

New Delhi : सुप्रीम कोर्ट ने आज केंद्र और एनसीटी (National Capital Territory) सरकार के अधिकारों को परिभाषित करने के साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नया जीवनदान भी दिया। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के तत्काल बाद केजरीवाल ने कहा कि वे आठ साल से बिना किसी अधिकार के काम कर रहे थे। अब वे नौकरशाहों में बड़ा फेरबदल करके सरकार के कामकाज को व्यवस्थित करेंगे।

उन्होंने भारत जैसे आशावादी समाज में जहां जनता को मिलने वाले लाभ सरकार हाथ में है, ऐसी स्थिति में मतदाताओं को बरगलाने और प्रभावित करने का काम किया जाता है। दिल्ली की सरकार व्यवस्थाओं को संभालने और अपने अधिकारों के इस्तेमाल में पूरी तरह समर्थ हैं। जल्दी ही राज्य की व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य के अधिकारियों के प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जो अधिकारी अयोग्य पाए जाएंगे, उन्हें दंडित भी किया जाएगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और उनकी पार्टी ने दावा किया था कि एमसीडी (Municipal Corporation Delhi) में उनकी पार्टी के सत्ता में रहने के बावजूद कुछ नहीं किया जा सका है। MCD में लोगों ने उन्हें वोट दिया, इसलिए अब उसके पास एमसीडी की जवाबदेही है और नौकरशाहों से संबंधित सारे अधिकार भी हैं। लेकिन, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि केजरीवाल भी पूरी तरह पाक साफ़ नहीं है। उनकी तरफ भी कई उंगलियां उठी है, जिनके जवाब की जरूरत है।  भ्रष्टाचार के मामलों में उनके दो बड़े नेता जेल में हैं।