No Transgender Came : ट्रांसजेंडरों की कांग्रेस नेता बनने में रुचि नहीं, महासचिव बनने कोई नहीं आया!  

राहुल गांधी के निर्देश पर महासचिव का एक पद ट्रांसजेंडर के लिए आरक्षित रखा गया!

426

No Transgender Came : ट्रांसजेंडरों की कांग्रेस नेता बनने में रुचि नहीं, महासचिव बनने कोई नहीं आया!  

Bhopal : एक महीने से ठप पड़ी युवा कांग्रेस के चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ गई। चुनाव अधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष, महासचिव, जिला अध्यक्ष समेत अन्य पदों के लिए दावेदारों के नामों का ऐलान कर दिया। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के लिए 18 नाम आए। जबकि, दस्तावेजों के अभाव में एक नाम होल्ड पर है। खास बात यह है कि युवा कांग्रेस का महासचिव बनने के लिए कोई ट्रांसजेंडर नहीं आया है।

पार्टी नेता राहुल गांधी के निर्देश पर महासचिव का एक पद ट्रांसजेंडर के लिए आरक्षित रखा गया था। प्रदेशाध्यक्ष के लिए घोषित दावेदारों की सूची में सामान्य, पिछड़ा, अजा एवं अजजा वर्ग के युवा शामिल है। एक युवा नेता राजीव सिंह का दस्तावेजों के अभाव में आवेदन रोका गया है। प्रदेश अध्यक्ष के लिए कुल 20 नाम आए थे, जिनमें से दो निरस्त हो गए हैं। जबकि एक रोका गया है।

इसी तरह महासचिव के 48 पदों के विरुद्ध 178 नामांकन मान्य किए गए हैं। 3 नाम रोके गए हैं। ट्रांसजेंडर के लिए आरक्षित एक पद एक भी नामांकन नहीं आया है। कांग्रेस को महासचिव पद के लिए ट्रांसजेंडर नहीं मिलने पर भाजपा ने चुटकी है। युवा कांग्रेस के चुनाव में कुल पंजीकृत सदस्यों की संख्या 4332 है। जिनमें सशुल्क सदस्य 3948 है। जबकि, अनपैड सदस्य संख्या 384 है।

पूर्व मंत्री के बेटे का नाम दावेदारों में 

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के लिए तय दावेदारों में पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के बेटे यश घनघोरिया का नाम भी है शामिल है। यश का नाम परफार्मर के नामों के साथ बाद में जोड़ा गया था और प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में शामिल हो गया। प्रदेश अध्यक्ष के लिए योगिता सिंह, जावेद पटेल, अभिषेक परमार, नीरज पटेल, गीता कड़वे, प्रमोद सिंह, विश्वजीत चौहान, विनय पांडे, राजवीर कुडिया, प्रियेश चौकडे, अब्दुल करीम कुरैशी, सुभांगना जामनिया, आशीष चौबे, यश घनघोरिया, देवेन्द्र सिंह दादू, स्वीटी पाटिल, शिवराज यादव, मोनिका मांडरे के नाम शामिल है। जबकि राजीव सिंह का नाम रोका गया है और डॉ दौलत पटेल का नाम निरस्त हो गया।