Priyanka Reached : प्रियंका के साथ रॉबर्ट और बेटा रेहान भी इंदौर पहुंचे!

यात्रा में शामिल होने खंडवा रवाना, चार दिन यात्रा में रहेंगी!

1130

Priyanka Reached : प्रियंका के साथ रॉबर्ट और बेटा रेहान भी इंदौर पहुंचे!

Indore : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होने बुधवार दोपहर इंदौर पहुंच गई। एयरपोर्ट पर कांग्रेस के कुछ नेताओं से मुलाकात के बाद वे यात्रा में शामिल होने के लिए खंडवा रवाना हो गई। वे चार दिनों तक राहुल गांधी के साथ यात्रा में रहेंगी। प्रियंका के साथ उनके पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटा रेहान भी आए हैं।

प्रियंका दोपहर में एयर इंडिया की फ्लाइट से इंदौर पहुंची। वे इंदौर एयरपोर्ट पर ही चुनिंदा नेताओं से मुलाकात के बाद खंडवा के लिए रवाना हो गईं। वे 27 नवंबर को यात्रा के इंदौर पहुंचने तक साथ रहेंगी। प्रियंका गांधी अगले 4 दिनों के लिए यात्रा में शामिल होंगी। वे इंदौर में यात्रा में रुकने के साथ ही दोबारा दिल्ली जाएंगी। 27 नवंबर को इंदौर से रवाना होने के बाद यात्रा के राजस्थान पहुंचने के पहले एक बार फिर वे शामिल होंगी।

IMG 20221123 WA0031

राहुल गांधी 30 को ब्रेक लेंगे

30 नवंबर को उज्जैन में राहुल गांधी ब्रेक लेंगे। MP में यात्रा के नए कार्यक्रम के तहत राहुल गांधी का इंदौर पहुंचने तक का कार्यक्रम पहले के समान ही रहेगा। वे 26 नवंबर को महू पहुंचेंगे, रात्रि विश्राम के बाद यात्रा 27 नवंबर को सुबह राऊ आएगी। राऊ में ब्रेक के बाद शाम को यात्रा दोबारा आगे बढ़ेगी और शाम 7 बजे राजबाड़ा पहुंचेगी, यहां नुक्कड़ सभा होगी। 27 नवंबर को यात्रा और राहुल गांधी इंदौर में विश्राम करेंगे, पहले 28 नवंबर को यात्रा का ब्रेक था, लेकिन अब ये ब्रेक नहीं रहेगा।

28 नवंबर को राहुल गांधी यात्रा करेंगे। 29 नवंबर के बजाए अब 28 नवंबर को यात्रा बड़ा गणपति मंदिर से शुरू होकर जिंसी होते हुए मरीमाता से सांवेर जाएगी। 28 नवंबर को सांवेर पहुंचने के बाद 29 नवंबर को वे उज्जैन पहुंच जाएंगे। 29 को उज्जैन में सभा के बाद वे 30 नवंबर को उज्जैन में ब्रेक लेंगे। एक दिसंबर से यात्रा फिर शुरू होगी।