WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Rahul Gandhi: काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया कांग्रेस ने

राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्ति को लेकर जताया आक्रोश

730

Rahul Gandhi: काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया कांग्रेस ने

झाबुआ से कमलेश नाहर की रिपोर्ट

झाबुआ: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता समाप्त किए जाने पर कांग्रेस में खूब आक्रोश है।झाबुआ जिले के सैकड़ों कांग्रेसजनों ने काली पट्टी बांधकर स्थानीय राजवाड़ा चौक पर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन कर केंद्र की तानाशाह सरकार के खिलाफ विरोध प्रकट किया।

तत्पश्चात समस्त कांग्रेस जनों ने राजवाड़ा चौक से पैदल मार्च नगर के प्रमुख मार्गो से होकर निकाला।

लोकतंत्र पर तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी, संविधान के साथ खिलवाड़ बंद करो बंद करो के नारे लगाते हुए गांधी प्रतिमा स्थल तक पहुंचे।गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया ।फव्वारा चौक पर युवक कांग्रेस द्वारा केंद्र की तानाशाह सरकार का पुतला दहन किया गया।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने कहा कि राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किया जाना लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर मोदी सरकार ने दुर्भावनापूर्ण रवैया अपनाया है। यह लोकतंत्र व संविधान पर कुठाराघात है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के सवालों से डरी हुई भाजपा राहुल गांधी को जो केंद्र सरकार को घेरने में लगे हुए थे उन्हें लोकसभा से दूर करने में लगी हुई है। जब-जब कांग्रेस पार्टी को दबाने की कोशिश हुई है तब तब कांग्रेस पहले से ज्यादा ताकतवर बन कर वापस लौटी है ।कांग्रेस भाजपा की हर साजिश का जोरदार तरीके से मुकाबला करेगी और लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ होने वाले षड्यंत्र को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को देश की जनता से मिले अपार समर्थन से भाजपा सरकार बौखला गई है। भाजपा राहुल गांधी के सच बोलने से डरती है। जिन लोगों ने देश को लूटा है उनका बचाव कर रही है। भाजपा को जिस से भी डर लगता है वह उसे रास्ते से हटाने की कोशिश में लग जाती है। राहुल गांधी के सवालों से डरी हुई भाजपा आज उन्हें लोकसभा से दूर करने में लगी हुई है ।कांग्रेस भारत जोड़ने में लगी है और भाजपा भारत तोड़ने में लगी है। देश की जनता अब सब कुछ समझ चुकी है। 2024 में इनका सुपड़ा साफ होना तय है।

धरना प्रदर्शन में थांदला विधायक वीरसिंह भूरिया, पेटलावद विधायक वालसिंह मेडा ,पूर्व विधायक जेवियर मेडा, संगठन मंत्री जसवंत भाबर ,कांग्रेस प्रवक्ता साबिर फिटवेल ,युवा कांग्रेस अध्यक्ष विजय भाबर ,रूप सिंह डामोर ,एनएसयूआई अध्यक्ष विनय भाभर, ब्लॉक अध्यक्ष यामीन शेख ,गेंदाल डामोर ,काना गुंडिया, कालूसिंह नलवाया, पारसिंह डिंडोर ,रविंद्रसिंह ,जीवनसिंह ठाकुर ,मथियास भूरिया ,राजा पवार ,कमलेश भटेवरा, विक्रम मेडा ,हेमेंद्र बबलू कटारा, शंकर हटीला ,जितेंद्र शाह गोपाल शर्मा जितेंद्रसिंह राठौर ,दिलीप भूरिया, किलु भूरिया, दरियाव सिंगार ,कमल पटेल ,दीपू डोडियार ,राजेश डामोर ,कमल बामनिया, आनंद वास्केल, दिनेश मेडा, वसीम सैयद, करीम शेख ,गोलू कुरैशी आदि सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।