Rahul Gandhi’s Yatra: MP में 7 दिन रहेगी और 9 जिले घूमेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

258

Rahul Gandhi’s Yatra: MP में 7 दिन रहेगी और 9 जिले घूमेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

भोपाल। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर 14 जनवरी से पदयात्रा पर निकलने वाले है। इस बार उनकी यात्रा पूरब से पश्चिम की ओर जाएगी। वह मणिपुर से अपनी यात्रा शुरू करेंगे। राजस्थान के धौलपुर जिले से मध्यप्रदेश में प्रवेश करेंगे। प्रदेश में वह सबसे पहले मुरैना आएंगे। भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्यप्रदेश में 698 किलोमीटर का सफर तय करेगी।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्यप्रदेश में 7 दिन में 698 किलोमीटर की दूरी तय करने के साथ 9 जिलों को कवर करेगी। मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना , राजगढ़, आगर- मालवा, उज्जैल , रतलाम और झाबुआ होते हुए राजस्थान के बांसवाड़ा होते हुए गुजरात के दाहोद में प्रवेश करेगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता अभी से तैयारी में जुट गए है।