Rape Case Will Be Filed Against Shahnawaz : शाहनवाज पर दुष्कर्म मामले में FIR दर्ज होगी!

दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ लगाई याचिका SC में खारिज!  

758

Rape Case Will Be Filed Against Shahnawaz : शाहनवाज पर दुष्कर्म मामले में FIR दर्ज होगी!

New Delhi : पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन को सुप्रीम कोर्ट ने झटका दे दिया। अब शाहनवाज हुसैन के खिलाफ दुष्कर्म मामले की एफआईआर दर्ज की जाएगी। शाहनवाज ने FIR दर्ज करने के फैसले के खिलाफ याचिका दायर की थी, जिसे ख़ारिज कर दिया गया। SC ने दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला बरकरार रखा।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता FIR रद्द करने की मांग लेकर हाईकोर्ट जा सकते हैं। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने FIR दर्ज करने के आदेश पर रोक लगाई थी। भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे और रेप की FIR दर्ज करने के आदेश को चुनौती दी थी।

दिल्ली की रहने वाली महिला ने जनवरी 2018 में निचली अदालत में याचिका दायर कर हुसैन के खिलाफ दुष्कर्म की FIR दर्ज करने का गुजारिश की थी। महिला ने आरोप लगाया था कि शाहनवाज हुसैन ने छतरपुर फार्म हाउस में उसके साथ दुष्कर्म किया व जान से मारने की धमकी दी।

2022 में दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा था कि भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन पर दुष्कर्म का केस दर्ज हो। हाईकोर्ट ने पुलिस को शाहनवाज हुसैन के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में FIR दर्ज करने का आदेश दिया था। दिल्ली हाईकोर्ट ने पुलिस से तीन माह में जांच पूरी करने का निर्देश भी दिया था।

हाईकोर्ट ने कहा था कि सभी तथ्यों को देखने से स्पष्ट है कि इस मामले में FIR दर्ज करने तक पुलिस की ओर से पूरी तरह से अनिच्छा नजर आ रही है। दिल्ली HC ने कहा था पुलिस की ओर से निचली अदालत में पेश रिपोर्ट अंतिम रिपोर्ट नहीं थी। निचली अदालत ने पुलिस के तर्क को खारिज कर दिया था कि महिला की शिकायत में संज्ञेय अपराध का मामला है।