Ratlam Police Cracks Down on Narcotics : 2 क्विंटल से अधिक डोडा चूरा, 3 किलो 480 ग्रा अफीम, अवैध पिस्टल एवं कार जब्त!

371

Ratlam Police Cracks Down on Narcotics : 2 क्विंटल से अधिक डोडा चूरा, 3 किलो 480 ग्रा अफीम, अवैध पिस्टल एवं कार जब्त!

Ratlam : जिले में मादक पदार्थों की तस्करी एवं संगठित अपराधों की गतिविधियों में संलिप्त तस्करों की नाक में नकेल कसने एसपी अमित कुमार ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है और इसे लेकर लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी तारतम्य में थाना ताल पुलिस को बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ, अवैध हथियार एवं वाहन जप्त करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। ताल पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ताल क्षेत्र स्थित ग्राम मकनपुरा में अवैध मादक पदार्थ का भंडारण किया गया है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना ताल पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी गई। मौके पर आरोपी आमिन खां पिता रुस्तम खां निवासी मकनपुरा के मकान के सामने ओटले पर रखे 8 कट्टों तथा 1 सिल्वर रंग की इंडिगो कार क्रमांक GJ 05 BV 0258 में रखे 4 कट्टों की तलाशी ली गई।

IMG 20260507 WA0156

तलाशी के दौरान कुल 12 प्लास्टिक के बोरों में भरा हुआ अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद किया गया। जिसका कुल वजन 208.830 किलोग्राम पाया गया। इसके अतिरिक्त 1 प्लास्टिक की केन में रखी 3 किलो 480 ग्राम अवैध अफीम भी जप्त की गई। मौके से 1 अवैध लोहे की पिस्टल मय मैगजीन एवं 2 जिंदा राउंड भी बरामद किए गए। पुलिस कार्रवाई के दौरान रात्रि एवं अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस द्वारा तत्काल क्षेत्र की घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई तथा संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही हैं। पुलिस ने फरार तस्करों के विरुद्ध NDPS एक्ट एवं आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

IMG 20260507 WA0157

मामले में तीनों तस्कर आमिन खां पिता रुस्तम खां निवासी मकनपुरा ताल, छोटू उर्फ बुक्कु खां पिता रुस्तम खां निवासी मकनपुरा ताल, इब्राहिम पिता गफूर खां निवासी खेडा, थाना बरखेड़ाकलां फरार हो गए हैं जिनकी तलाश में टीमें जुटी हुई हैं। पुलिस ने 12 प्लास्टिक बोरों में भरा 208.830 किलोग्राम डोडाचूरा किमत लगभग ₹4,17,000, प्लास्टिक केन में भरी 3.480 किलोग्राम अवैध अफीम, किमत लगभग ₹5,22,000, 1 अवैध पिस्टल मय 2 जिंदा राउंड

किमत लगभग ₹30 हजार रुपए तथा सिल्वर रंग की इंडिगो कार क्रमांक GJ 05 BV 0258 किमत लगभग ₹4,00,000 की जब्त की है

इस तरह कुल जप्त मश्रुका की अनुमानित कीमत-लगभग ₹13, 69,000, तेरह लाख उनहत्तर हजार रुपए हैं। कार्रवाई में थाना प्रभारी ताल स्वराज डाबी, उप-निरीक्षक मोहम्मद अय्युब खां, उप-निरीक्षक रविन्द्र मालवीय, सहायक उप-निरीक्षक पंकज भम्भोरिया, शुभम सिंह चौहान, मनोहर गायरी, पवन परमार, प्रीतम लौहार, अमरसिंह, सांवरिया पाटीदार एवं सैनिक विनोद सिंह का योगदान रहा!