Revolt in BJP : बड़वानी जिला पंचायत अध्यक्ष पद मंत्री के बागी बेटे ने जीता

बाद में मंत्री प्रेमसिंह पटेल बेटे को बीजेपी कार्यालय में ले आए

1502

बड़वानी से सचिन राठौर की रिपोर्ट

Badwani : भाजपा जिला पंचायत चुनाव को लेकर आज बड़वानी में दिनभर गहमागहमी का माहौल बना रहा। क्योंकि, भाजपा ने कविता आर्य को अध्यक्ष पद के लिए किया था, लेकिन पशुपालन मंत्री प्रेमसिंह पटेल के पुत्र बलवंत पटेल ने भाजपा से बागी होकर नामांकन भर दिया। इससे कविता आर्य को 5 मत मिले तो बलवंत पटेल 9 मत लाकर जीत गए।

इसके बाद मंत्री पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया। सदस्यों ने निर्वाचन कक्ष में जाकर धमकाने तक का आरोप लगाते हुए दिनभर हंगामा और नारेबाजी की।

इस दौरान भाजपा का न कोई पदाधिकारी मीडिया से मिला न मंत्री ने बात की। लेकिन, शाम को अचानक मंत्री अपने पुत्र प्रेमसिंह पटेल के साथ भाजपा कार्यालय गए जहां बलवंत का जिला अध्यक्ष ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

जिला अध्यक्ष ओम सोनी ने कहा के हर आरोप के समय पर जवाब खुद मिल जाएंगे। बहरहाल आज बलवंत ने चुनाव जीत लिया है और मामला भाजपा परिवार का है। कविता बहन है तो बलवंत भाई है।

बलवंत ने चुनाव जीतकर भाजपा कार्यालय आकर अपनी निष्ठा दर्शाई है। मसला परिवार का है हम आपस में बैठकर इसे सुलझा लेंगे। उन्होंने कहा कि जनपद जिला पंचायत सिर्फ अधिकृत होता है बाकी जो जीता वही सिंकदर।

आज जिला पंचायत बड़वानी के अध्यक्ष पद के चुनाव में जहां भाजपा के बागी बलवंत पटेल ने जीत दर्ज की, तो जिला उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की सुमन वर्मा 14 मतों में 10 मत लेकर विजय हुई।

हालांकि, इस पूरे मतदान में जो सबसे अहम बात रही वो ये के भाजपा के बागी जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंत पटेल को 9 मत मिले, तो भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी कविता को 5 मत मिले।

जबकि, जिला पंचायत सदस्य कुल संख्या 14 है जिसमें 2 सदस्य कांग्रेस के तो 2 सदस्य कांग्रेस समर्थित जयस के थे। लेकिन, उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा की उपाध्यक्ष प्रत्याशी सुमन वर्मा को 10 मत मिले, जबकि 4 अन्य मत अमृता रमेश यादव को मिले!