Rituraj Gaikwad’s Wedding Tomorrow : ऋतुराज गायकवाड़ की शादी कल क्रिकेटर उत्कर्षा से!

ऋतुराज का चयन इंडिया टीम में रिजर्व खिलाड़ी के रूप में हुआ, पर शादी के कारण नहीं गए!

864

Rituraj Gaikwad’s Wedding Tomorrow : ऋतुराज गायकवाड़ की शादी कल क्रिकेटर उत्कर्षा से!

Mumbai : इसे संयोग ही कहना चाहिए कि क्रिकेट खेलने वाले दो खिलाड़ी जीवनसाथी बनने जा रहे हैं। ये भी अजब बात है कि दोनों ही गायकवाड़ हैं। ये हैं चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ जो कल 3 जून को उत्कर्षा गायकवाड़ से शादी करेंगे। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए ऋतुराज गायकवाड़ का चयन भारतीय टीम में रिजर्व खिलाड़ी के रूप में हुआ था, लेकिन शादी की वजह से वे भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड नहीं गए।

उत्कर्षा महाराष्ट्र की क्रिकेटर हैं और अपने राज्य के लिए खेल चुकी हैं। वे ऑलराउंडर हैं और दाएं हाथ से गेंदबाजी और बल्लेबाजी करती हैं। उन्होंने अपना आखिरी मैच नवंबर 2021 में सीनियर विमेंस वनडे ट्रॉफी में पंजाब के खिलाफ खेला था। उत्कर्षा का जन्म 13 अक्टूबर 1998 को हुआ था। वे पुणे के इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन एंड फिटनेस साइंस में पढ़ाई कर रही हैं।

IMG 20230602 WA0020

ऋतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल 2023 का खिताब जीतने के बाद धोनी के साथ एक फोटो शेयर की। इस फोटो में एक लड़की नजर आ रही थी, यही उत्कर्षा पवार हैं। ऋतुराज ने को अपने जीवन का सबसे खास इंसान बताया था और अब वह उनके जीवनसाथी बनने वाले हैं। यह फोटो सामने आने के बाद ही तय हो गया था कि ऋतुराज उत्कर्षा के साथ शादी करने जा रहे हैं।

आईपीएल में ऋतुराज चमके
ऋतुराज गायकवाड़ इस बार के आईपीएल में खूब चमके। उन्होंने 16 मैच की 15 पारियों में 42.14 के औसत और 147.50 के स्ट्राइक रेट से 590 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 46 चौके और 30 छक्के निकले। उन्होंने इस सीजन 4 अर्धशतक लगाए और उनकी सबसे बड़ी पारी 92 रन की थी।
वे आईपीएल में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और जल्द ही टीम इंडिया में भी अपनी जगह पक्की कर सकते हैं। भारत के लिए एक वनडे और नौ टी20 खेलने वाले ऋतुराज ने देश के लिए कुल 154 रन बनाए हैं। टी20 में वह एक अर्धशतक भी लगा चुके हैं।