WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Robber Bride Arrested : अनोखी लुटेरी दुल्हन, किराए के मां-बाप और बॉयफ्रेंड बनता भाई! 

पुलिस रिमांड पर हुई पूछताछ में लुटेरी दुल्हन ने बताया कि उसके 4 बच्चे! 

669

Robber Bride Arrested : अनोखी लुटेरी दुल्हन, किराए के मां-बाप और बॉयफ्रेंड बनता भाई! 

Rewadi (Hariyana) : रेवाड़ी में एक लुटेरी दुल्हन कौशल्या उर्फ पूजा को पुलिस ने पकड़ लिया। वो यूपी के सुल्तानपुर के हकीमपुर गांव की रहने वाली है। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला कि वह पति को छोड़ चुकी है। गांव का ही युवक राकेश उसका बॉयफ्रेंड है। ऐश की जिंदगी जीने की ख्वाहिश में ही दोनों ने फर्जी शादी रचाकर पैसा कमाने का धंधा पकड़ा।

शिकार को फंसाने के लिए दोनों पूरा परिवार ही नकली बनाते थे। मां-बाप किराए पर लाए जाते तो बॉयफ्रेंड उसके भाई का रोल करता था। दुल्हन की मां बनने के लिए 500 रुपए और पिता के रोल के लिए 1 हजार रुपए दिए जाते थे। पकड़े गए बिचौलिए सोहले का पिता दुल्हन के पिता का रोल करता था। इस गैंग का नेटवर्क राजस्थान तक फैला है।

पुलिस रिमांड पर हुई पूछताछ में लुटेरी दुल्हन ने बताया कि वह 4 बच्चों की मां है। उसकी बड़ी बेटी 15 साल, दूसरी 13 साल और दो बेटे 11 व 10 साल के हैं। पति के साथ उसकी अनबन चल रही है। उसने बताया कि पति उसकी हरकतों से तंग आकर दिल्ली में अकेला रहता है, जहां वह मजदूरी करता है। लुटेरी दुल्हन ने बताया कि पति से दूर होने के बाद उसके गांव के ही युवक राकेश से संबंध बन गए। चार बच्चों की जिम्मेदारी के साथ-साथ बॉयफ्रेंड का खर्च नहीं निकल पा रहा था। इसीलिए दोनों ने जल्द से जल्द पैसा कमाने की सोची। मगर, दिक्कत ये थी कि ऐसा क्या करें कि ज्यादा पैसा आए, क्योंकि दोनों ज्यादा पढ़े लिखे भी नहीं थे।

गांव की शादियों से आया आइडिया 

कौशल्या के मुताबिक, उनके क्षेत्र में गरीब परिवारों की संख्या ज्यादा है। ये परिवार अपनी बेटियों की शादी में लड़का पक्ष से ही शादी का खर्च लेते हैं। इसी से उनके दिमाग में फर्जी शादी कर लोगों को ठगने का प्लान आया। लोग खर्चा लेकर असली शादियां करवाते रहते हैं, इसलिए यदि वे दूसरे राज्यों से रिश्ते लाकर ठगी करे तो किसी को शक भी नहीं होगा।

IMG 20250623 WA0169

कौशल्या ने बताया कि आइडिया आने के बाद उन्होंने ऐसे लोकल बिचौलियों पर नजर रखनी शुरू की, जो दूसरे राज्यों के रिश्ते कराने के लिए घूमते रहते हैं। इसी तलाश में उनका संपर्क हुआ बिचौलिए सोहले से जो दूसरे राज्यों के रिश्ते कराने में माहिर था। दोनों ने मोटी कमाई का लालच दिया और प्लान में शामिल कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, तीनों ने राजस्थान के भरतपुर जिले के कुम्हेर गांव के युवक को अपना पहला शिकार बनाया। इस गैंग ने यहां से 2 लाख रुपए कैश और 1 लाख के गहने ठगे लिए थे। ठगी के बाद पीड़ित ने फरवरी 2024 में मामला दर्ज कराया। इसके बाद राजस्थान पुलिस ने उसे और उसके बॉयफ्रेंड राकेश को गिरफ्तार कर लिया। मगर, जल्द ही दोनों जमानत पर बाहर आ गए और फिर हरियाणा में शिकार ढूंढने लगे।